1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन में था 'कसौटी जिंदगी की 2' का ये एक्टर, किया खुलासा

लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन में था 'कसौटी जिंदगी की 2' का ये एक्टर, किया खुलासा

 Published : Jul 02, 2020 11:30 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 03:11 pm IST

पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर बताया है कि लॉकडाउन के दौरान वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

पार्थ समथान ने खुलासा किया कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे- India TV Hindi
पार्थ समथान ने खुलासा किया कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे Image Source : INSTAGRAM: @THE_PARTHSAMTHAAN

एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग का रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान सभी तरह की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में इंडस्ट्री के कई सितारों को मेंटल हेल्थ और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। 

पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, 'मैं अपने प्यारे फैंस, दोस्त और उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे बेहतर और पॉजिटिव इंसान बनने में मदद की। बहुत बहुत धन्यवाद।'

'कसौटी..' का स्पेशल प्रोमो हुआ शूट, 'अनुराग' बने पार्थ समथान की फोटोज आईं सामने

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और उदासी के पल थे, लेकिन इसी से आपको खुद को मजबूत रखकर आगे बढ़ने की ताकत मिलती है। एक दिन जब ये महामारी खत्म हो जाएगी.. हम तैयार हैं फिर से दुनिया का सामना करने के लिए। #staypostive' 

शूटिंग के दौरान पार्थ समथान
Image Source : INSTAGRAM: @THE_PARTHSAMTHAANशूटिंग के दौरान पार्थ समथान

इस पर हिना खान और अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है और पार्थ को मजबूत रहने की सलाह दी है। बता दें कि हिना ने कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का निगेटिव रोल निभाया था, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते उन्होंने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया था। अब उनकी जगह आमना शरीफ ने ले ली है। 

पार्थ समथान कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग का रोल निभाते हैं
Image Source : INSTAGRAM: @THE_PARTHSAMTHAANपार्थ समथान कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग का रोल निभाते हैं

पार्थ ने 'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग शुरू की
Image Source : INSTAGRAM: @THE_PARTHSAMTHAANपार्थ ने 'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग शुरू की

बता दें कि इससे पहले पार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि उनके पैर में चोट लग गई है। उन्होंने पैर पर पट्टी बंधी फोटो भी शेयर की थी, लेकिन ये भी बताया था कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान एक बार फिर से सेट पर पहुंच चुके हैं। वो कसौटी जिंदगी की 2 के नए एपिसोड के लिए शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सीरियल में उनकी बेटी स्नेहा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तहसीन शाह के साथ स्पेशल प्रोमो शूट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर बताया था कि महीनों बाद शूटिंग शुरू हुई है। 

हाल ही पार्थ समाथान और उनकी को-स्टार एरिका फर्नांडिस (प्रेरणा) ने वीडियो के जरिए बताया कि अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी नया मोड़ लेने वाली है, नए एपिसोड के साथ। फैंस 13 जुलाई से रात 8 बजे इस सीरियल के नए एपिसोड देख सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन