1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. PHOTOS: दिशा परमार-राहुल वैद्य की हनीमून की तस्वीरें आईं सामने, मालदीव में कर रहे हैं चिल

PHOTOS: दिशा परमार-राहुल वैद्य की हनीमून की तस्वीरें आईं सामने, मालदीव में कर रहे हैं चिल

 Published : Sep 24, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Sep 24, 2021 04:37 pm IST

दिशा परमार और राहुल वैद्य शादी के दो महीने बाद हनीमून के लिए मालदीव में हैं। वहां से बहुत ही प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं।

दिशा परमार-राहुल वैद्य- India TV Hindi
दिशा परमार-राहुल वैद्य Image Source : INSTAGRAM- DISHA PARMAR

मुंबई: राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के दो महीने बाद हनीमून मनाने मालदीव पहुंचे हैं। 23 सितंबर को राहुल वैद्य का जन्मदिन था और दोनों ने जन्मदिन मालदीव में ही सेलिब्रेट किया। दिशा ने वहां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, तस्वीरों में वो पिंक बिकिनी में हैं और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा परमार ने 5 तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में दिशा अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। 

INSTAGRAM- DISHA PARMAR
Image Source : INSTAGRAM- DISHA PARMARदिशा परमार

INSTAGRAM- DISHA PARMAR
Image Source : INSTAGRAM- DISHA PARMARदिशा परमार

INSTAGRAM- DISHA PARMAR
Image Source : INSTAGRAM- DISHA PARMARदिशा परमार

दिशा ने पूल में खाने का लुत्फ उठाते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं।

इससे पहले दिशा ने राहुल के बर्थडे पर भी एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो लकी हैं जो राहुल उनकी जिंदगी में आए।

राहुल और दिशा ने इसी साल 16 जुलाई को शादी की है। दोनों ने काफी टाइम तक एक दूसरे को डेट किया था। राहुल ने बिग बॉस के घर में दिशा से अपना रिलेशन पब्लिक किया और इसके बाद दोनों साथ नजर आने लगे। राहुल और दिशा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है।

दिशा परमार ने शादी के बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी की है। दिशा ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 के जरिए टीवी में कमबैक किया है। इसमें वो प्रिया के रोल में हैं, उनके साथ नकुल मेहता नजर आ रहे हैं। नकुल और दिशा ने अपने करियर की शुरुआत साथ ही की थी, दोनों प्यार का दर्द है मीठा-मीठा टीवी शो से डेब्यू किया था।

वहीं राहुल वैद्य बिग बॉस के घर से आने के बाद खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

KBC 13: सुनील शेट्टी से मां की बात सुनकर रो पड़े जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन की भी आंखें हो गईं नम

Bigg Boss 15: 'जंगल थीम' पर बना है इस सीजन का सेट, देखिए घर की इनसाइड फोटोज

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के बाद शमिता शेट्टी, उमर रियाज, निशांत भट, डोनल बिष्ट कन्फर्म सदस्य

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन