1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राहुल वैद्य ने पत्नी दिशा परमार पर लुटाया प्यार, नई फोटोज देख फैंस बोले- नज़र न लगे...

राहुल वैद्य ने पत्नी दिशा परमार पर लुटाया प्यार, नई फोटोज देख फैंस बोले- नज़र न लगे...

 Published : Aug 25, 2021 09:22 am IST,  Updated : Aug 25, 2021 09:26 am IST

दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राहुल वैद्य के साथ नई फोटोज शेयर की हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 rahul vaidya disha parmar- India TV Hindi
राहुल वैद्य और दिशा परमार की फोटोज हुईं वायरल  Image Source : INSTAGRAM: DISHAPARMAR

सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फोटोज शेयर कर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। अब दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल के साथ नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। इन फोटोज को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

इन फोटोज को शेयर करते हुए दिशा परमार ने कैप्शन में कई सारे प्यार वाले इमोजी बनाए हैं। इसमें राहुल पिंक टीशर्ट तो दिशा ग्रीन कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। राहुल अपनी नई नवेली दुल्हन पर प्यार न्यौछावर करते भी दिखाई दे रहे हैं। 

इन फोटोज पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'नज़र न लगे'। वहीं दूसरे ने लिखा- 'मिसेज और मिस्टर वैद्य को बेस्ट अवॉर्ड।'

rahul vaidya disha parmar
Image Source : INSTAGRAM दिशा परमार के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स 

राहुल और दिशा की शादी 16 जुलाई 2021 को हुई थी। इस वेडिंग सेरेमनी में टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। इनमें श्वेता तिवारी, अली गोनी, जैस्मीन भसीन, अनुष्का शर्मा और अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स थे। राहुल ने दिशा के लिए अपने प्यार का इजहार तब किया था जब वह 'बिग बॉस 14' में थे।

Khatron Ke Khiladi 11: स्टंट करने के दौरान राहुल वैद्य को आई चोट, सिंगर ने शेयर की तस्वीर

फिलहाल राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में नज़र आ रहे हैं। इस शो में उनके अलावा श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला सहित कई जानी-मानी हस्तियां हैं। जल्द ही विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल और सौरभ जैन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन