1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पूजा बिष्ट ने एक्स-लवर शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया की शादी पर ऐसे किया रिएक्ट

पूजा बिष्ट ने एक्स-लवर शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया की शादी पर ऐसे किया रिएक्ट

 Published : Mar 11, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:52 pm IST

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Ssharad Malhotra) अप्रैल में रिप्की भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी करने वाले हैं। शरद ने 7 साल तक दिव्यांका त्रिपाठी और 2 साल तक पूजा बिष्ट को डेट किया था।

Pooja Bisht- India TV Hindi
Pooja Bisht Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Ssharad Malhotra) अप्रैल में रिप्की भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी करने वाले हैं। शरद ने 7 साल तक दिव्यांका त्रिपाठी और 2 साल तक पूजा बिष्ट को डेट किया था। पूजा ने शरद पर इल्ज़ाम लगाया था कि वह उनके पीठ पीछे किसी लड़की से मिलते थे और पूजा ने जब शरद के सामने शादी की बात की तो वह बहाने बनाने लगे थे। अब पूजा ने शरद की शादी पर कमेंट किया है।

स्पॉटबॉय ने जब पूजा को फोन कर इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- ''मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। शरद पर मैंने अपना बहुत समय खराब किया है और नहीं करना चाहती।''

अपने ब्रेकअप के समय पूजा ने पोर्टल से कहा था- ''शरद पिछले 45 दिनों से अजीब बर्ताव कर रहा था। वह उस लड़की से मुझे बिना बताए मिल रहा था। उसने मुझसे झूठ बोला कि उसकी मैनेजर ने उसके साथ मीटिंग फिक्स की थी। जब मैंने शरद से इस बारे में बात की उसके कुछ घंटों बाद ही उस लड़की ने अपना इंस्टाग्राम हैंडल बदल लिया था।''

शरद ने कुछ समय पहले रिप्की संग अपनी तस्वीर शेयर कर अपना रिश्ता पब्लिक किया था। बाद में बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- ''मैं और रिप्की शादी से डरते हैं और शायद इसी बात की वजह से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए। रिप्की ने शादी से बचने के लिए 6 साल तक ट्रैवल किया था। मैं भी ऐसा कर सकता था, लेकिन मैं लगातार काम कर रहा था। कुछ समय तक फोन पर बात करने के बाद हमारी फैमिली एक-दूसरे से मिली।''

Also Read:

मनीष नागदेव ने एक्स गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड और रोहित सुचांती की बढ़ती नजदीकी पर ऐसे किया रिएक्ट

खतरों के खिलाड़ी 9 के फाइनल में नजर आएंगे अक्षय कुमार, शेयर की फोटो

'नागिन' एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन