1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 82 साल के हो गए हैं 'रामायण' के 'रावण', दूरदर्शन पर सीरियल देख हुए इमोशनल

82 साल के हो गए हैं 'रामायण' के 'रावण', दूरदर्शन पर सीरियल देख हुए इमोशनल

 Published : Mar 30, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 02:16 pm IST

धारावाहिक का देश मे पहली बार मूल प्रसारण 25 जनवरी, 1987 से लेकर 31 जुलाई, 1988 तक हुआ था। 

raavan arvind tripathi- India TV Hindi
'रामायण' में अरविंद त्रिपाठी ने निभाया था रावण का किरदार

दूरदर्शन पर 80 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' को जनता की मांग पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इस सीरियल में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी टीवी पर टेलिकास्ट हो रहे शो को देखा। इस दौरान वो बेहद इमोशनल हो गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनकी उम्र 82 साल हो चुकी है और ज्यादा चल-फिर भी नहीं पाते हैं, लेकिन वो घंटों बैठकर पूरा एपिसोड देखते हैं। 

टेलीविजन की दुनिया में लोकप्रियता के नए मानक गढ़ने वाले धारावाहिक 'रामायण' का बीते शनिवार से फिर से प्रसारण हो रहा है, ताकि लॉकडाउन के दौरान घरों में समय गुजार रही जनता का मनोरंजन हो सके। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसका ऐलान किया था। 

78 एपिसोड का होगा प्रसारण

'रामायण' का लेखन से लेकर निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। इसलिए इस टीवी सीरीज को 'रामानंद रामायण' भी कहा जाता है। कुल 78 एपिसोड वाले इस धारावाहिक का देश मे पहली बार मूल प्रसारण 25 जनवरी, 1987 से लेकर 31 जुलाई, 1988 तक हुआ था। इस दौरान हर रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे यह धारावाहिक टीवी पर आता था।

1987 से 1988 तक चले प्रसारण के दौरान 'रामायण' देश ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया था। जून 2003 तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में यह विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले पौराणिक धारावाहिक के रूप में दर्ज रहा।

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन