1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 के राहुल वैद्य का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, परफॉर्मेंस देख श्रीदेवी का ऐसा था रिएक्शन

Bigg Boss 14 के राहुल वैद्य का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, परफॉर्मेंस देख श्रीदेवी का ऐसा था रिएक्शन

 Published : Jan 15, 2021 01:41 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 01:41 pm IST

राहुल वैद्य इन दिनों बिग बॉस 14 में नज़र आ रहे हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है।

rahul vaidya throwback video goes viral- India TV Hindi
राहुल वैद्य का पुराना वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTA: RAHULVAIDYARKV/RAHULVAIDYAFB

राहुल वैद्य इन दिनों पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नज़र आ रहे हैं। उनके अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर के लोग कायल हैं। राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं और दिग्गज अभिनेत्री दिवंगत श्रीदेवी भी उनके गाने सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाती हैं। 

राहुल वैद्य साल 2006 में रिलीज हुई आमिर खान की मूवी 'फना' का मशहूर गाना 'चांद सिफारिश' गाते दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद ऑडियंस उनकी आवाज की दीवानी होती दिखाई दे रही है। वहीं, श्रीदेवी के साथ नन्ही जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर भी बैठे हुए हैं।

Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के बाद जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत पर किया हमला

राहुल की दमदार परफॉर्मेंस देख श्रीदेवी बेहद खुश हो जाती हैं। वहीं, बोनी कपूर भी तालियां बजाते हैं। 

गौरतलब है कि राहुल ने सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपनी आवाज से घर-घर में पहचान बनाई और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन