1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के बाद जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत पर किया हमला

Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के बाद जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत पर किया हमला

 Published : Jan 12, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 10:35 pm IST

जैस्मीन का कहना है कि राखी ने जानबूझकर बखेड़ा खड़ा किया है और राखी संग उनकी यह लड़ाई उनके खिलाफ साबित हुई है। 

Bigg Boss 14- India TV Hindi
राखी सावंत, जैस्मिन भसीन Image Source : INSTA- JASMIN BHASIN, RAKHI SAWANT

नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 से बाहर हो गई हैं, घर से बेघर होने के बाद एक्ट्रेस ने राखी सावंत पर इल्जाम लगाए हैं। जैस्मीन को अब भी लगता है कि राखी सही नहीं थीं, जब उन्होंने दावा किया था कि जैस्मीन ने उन्हें हर्ट किया है। जैस्मीन का कहना है कि राखी ने जानबूझकर बखेड़ा खड़ा किया है और राखी संग उनकी यह लड़ाई उनके खिलाफ साबित हुई है। राखी के साथ हुए अपने इस झगड़े के बारे में बात करते हुए जैस्मीन ने को बताया, "यह मेरे लिए गलत साबित हुई और मुझे लगता है कि यही राखी का मकसद था। उन्हें यूं ही क्वीन ऑफ रिएलिटी शोज नहीं कहा जाता है। उन्हें पता होता है कि कब, किसे, किस तरह से गुस्सा दिलाना होता है और वह मेरे साथ भी ऐसा करने में कामयाब हुईं।"

जैस्मीन ने आगे कहा, "मेरा इरादा राखी को चोट पहुंचाने का कभी नहीं रहा है और उन्होंने मुझे या घर में किसी और को अपने चेहरे की सेन्सिटिविटी या सर्जरी के बारे में नहीं बताया था, बल्कि इससे पहले वह डक हेड पहनकर पूरे घर में घूमी भी थीं। चूंकि उन्हें चोट पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था, इसलिए वह या तो टेबल पर मारने के बाद चोटिल हुई होंगी या डक हेड की वजह से ऐसा हुआ होगा, लेकिन मुझे कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि अपनी चोट को लेकर वह सच नहीं कह रही हैं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "एक कलाकार के तौर पर अगर मेरे चेहरे को कुछ होता है, तो मैं उसे गंभीरता से लूंगी। जब बिग बॉस ने उन्हें बाहर जाकर ट्रीटमेंट कराने का ऑप्शन दिया, तो उन्होंने मना कर दिया। मुझे उनके नाक में भी कुछ अलग महसूस नहीं हुआ, पहले जैसा ही लगा। राखी ने जो किया वह बेशक मेरे खिलाफ रहा, लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मैं अपने लिए खड़ी हुई थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन