1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल ने कहा- भारतीय सेना से हमेशा जुड़ा रहा

टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल ने कहा- भारतीय सेना से हमेशा जुड़ा रहा

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2020 05:13 pm IST,  Updated : May 03, 2020 05:13 pm IST

राजीव एक तेजस्वी डिफेंस वकील, बिकाश रॉय की भूमिका में हैं, जो हमले के पीछे के चौंकाने वाले सच की गहराई में जाता है।

rajeev khandelwal - India TV Hindi
राजीव 'कोर्ट मार्शल' में कैप्टन बिकाश रॉय की भूमिका निभा रहे हैं। Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता राजीव खंडेलवाल का कहना है कि वह हमेशा भारतीय सेना से जुड़े रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से हो या फिर उन किरदारों के माध्यम से, जिन्हें उन्होंने निभाया है। अब वह जी थियेटर के कोर्ट मार्शल में कैप्टन बिकाश रॉय की भूमिका निभा रहे हैं।

राजीव ने कहा, "'कोर्ट मार्शल' में मैंने जो किरदार निभाया, उने मैंने बहुत दृढ़ता से महसूस किया है। मैं हमेशा भारतीय सेना से जुड़ा रहा हूं, चाहे व्यक्तिगत रूप से हो या मेरे द्वारा चित्रित किए गए किरदारों के माध्यम से।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, नाटक में मैंने जो वर्दी पहनी थी, उसका महत्व मेरे लिए बढ़ गया था। मैं खुद को यह याद दिलाना चाहता था कि यह किरदार सभी के लिए खड़ा है और एक अभिनेता के रूप में मेरी व्यक्तिगत वृद्धि है।"

नाटक 'कोर्ट मार्शल' में अपने वरिष्ठ अधिकारी की हत्या के दोषी एक जूनियर-रैंक वाले सेना के असामान्य परीक्षण की कहानी दिखाई गई है। राजीव एक तेजस्वी डिफेंस वकील, बिकाश रॉय की भूमिका में हैं, जो हमले के पीछे के चौंकाने वाले सच की गहराई में जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन