1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने खुद को लेकर कहा- मेरे दिल में जो आता है वो...

Bigg Boss 14 की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने खुद को लेकर कहा- मेरे दिल में जो आता है वो...

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 07:04 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 07:04 am IST

राखी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' के ग्रैंड फिनाले में टॉप फाइव तक पहुंचने में कामयाब रही हैं। राखी एक चैलेंजर के तौर पर शो के मिड-सीजन में शामिल हुई थीं।

rakhi sawant says there is no filter in my heart and mouth latest news- India TV Hindi
Bigg Boss 14 की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने खुद को लेकर कही खास बात  Image Source : INSTAGRAM: RAKHI SAWANT

राखी सावंत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से हैं, जो हमेशा अपने मन की करती हैं और मन की कहती हैं। राखी हाल ही में बिग बॉस के घर से वापस आई हैं। शो के दौरान भी उन्हें बेबाक अंदाज में देखा गया था। 

राखी ने आईएएनएस को बताया, "मैं हमेशा सामने आकर अपनी बात रखती हूं। मेरे दिल या दिमाग में जो कुछ भी आता है, मैं वह कह देती हूं। मेरे दिल या मुंह में कोई फिल्टर नहीं है।"

राखी सांवत की मां से मिलने पहुंचे Bigg Boss 14 के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता, बोलीं- 'तुमने मेरा परिवार...'

'परदेसिया', 'झगड़े', 'देखता है तू क्या' जैसे अपने डांस नंबर्स की वजह से जानी जाने वालीं राखी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' के ग्रैंड फिनाले में टॉप फाइव तक पहुंचने में कामयाब रही हैं। राखी एक चैलेंजर के तौर पर शो के मिड-सीजन में शामिल हुई थीं।

राखी की मां जया फिलहाल शहर के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन