1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दशरथ-कौशल्या के लिए रामानंद सागर ने क्यों कास्ट किए थे रियल लाइफ के पति-पत्नी?

दशरथ-कौशल्या के लिए रामानंद सागर ने क्यों कास्ट किए थे रियल लाइफ के पति-पत्नी?

 Published : Apr 22, 2020 08:31 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 10:53 am IST

हाल ही में दूरदर्शन में री-टेलीकास्ट हो रहे 'रामायण' का समापन हो गया, अब दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' का प्रसारण हो रहा है, जिसमें लव-कुश की कहानी दिखाई जा रही है।

दशरथ-कौशल्या- India TV Hindi
दशरथ-कौशल्या

रामानंद सागर का शो रामायण टीवी की दुनिया का ऐतिहासिक शो बन चुका है। इस सीरियल में काम करने वाले सितारों की स्टारडम उस वक्त किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं थी, बल्कि ज्यादा ही थी। लोग राम-सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को पूजते थे। रामानंद सागर ने राम-सीता ही नहीं बहुत सारे कलाारों को बहुत सोच समझकर चुना था। तभी तो उनका ऑनलाइन प्रजेंस कमाल का होता था। इतना ही नहीं रामानंद सागर ने राजा दशरथ और  रानी कौशल्या का चयन बेहद सोचकर किया, आप शाय  ना जानते हों लेकिन राजा दशरथ और कौशल्या का रोल निभाने वाले एक्टर्स रियल लाइफ में भी पति-पत्नी थे। रामानंद सागर ने जानबूझकर ऐसा किया जिससे दोनों की केमिस्ट्री शानदार लगे और लोगों को ये जोड़ी रियल लगे।

शो में कौशल्या का किरदार दिग्गज मराठी अदाकारा जयश्री गडकर ने निभाया था, वहीं उनके पति बाल धुरी दशरथ के रोल में थे। इनकी जोड़ी पर्दे पर भी खूब पसंद की गई। कौशल्या यानी कि एक्ट्रेस जयश्री गडकर मराठी की सफल और बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। बाल धुरी भी एक मराठी रंगमंच अभिनेता हैं। 

रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने जीता लोगों का दिल, इस तरह किया इंप्रेस

जिस वक्त जयश्री ने रामायण साइन किया था उस वक्त वो काफी मशहूर थीं, जयश्री का जन्म कर्नाटक में 21 फरवरी 1942 में  हुआ था, उन्होंने मराठी सिनेमा में यादगार रोल किए हैं, वहीं हिंदी के लोग उन्हें रामायण की वजह से बखूबी जानने लगे। जयश्री डांसर भी थीं। 29 अगस्त 2008 को जयश्री का निधन हो गया, मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली।

जयश्री गडकर
जयश्री गडकर

मराठी और हिंदी के अलावा जयश्री ने तमिल, तेलुगू, गुजराती जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

रामायण में इस एक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि तीन किरदार थे निभाए, जानिए अब हैं हां

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन