1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के सुनील लहरी को चंपी कराना पड़ा था महंगा, सेट पर खूब हुई थी खिचाई

रामायण के सुनील लहरी को चंपी कराना पड़ा था महंगा, सेट पर खूब हुई थी खिचाई

 Published : Jun 02, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 03:06 pm IST

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। जिसमें उनकी टांग खिचाई की गई थी।

sunil lahri- India TV Hindi
सुनील लहरी Image Source : TWITTER/COFFEE_LINES

लॉकडाउन में रामायण के दोबारा टेलिकास्ट से सभी का खूब दिल जीता है। शो के किरदारों को पहले की तरह ही लोगों का प्यार मिला है। सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को इस बार लोगों ने नेशनल क्रश बना दिया था। वह सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कई किस्से सुनाते रहते हैं। इस बार उन्होंने मजेदार चंपी का किस्सा सुनाया है। जिसकी वजह से उनकी खूब खिचाई हुई थी।

सुनील लहरी ने वीडियो मै बताया कि एक बार शूटिंग के बाद उनके सिर में बहुत तेज़ दर्द हो रहा था और बाल भी चिपचिपे हो रहे थे। जब वह शूटिंग के बाद अपने कमरे में आए। उनके साथ वाले कमरे में बड़ौदा डांस ग्रुप की कुछ लड़कियां आती हुई थी जिन्होंने सुग्रीव के शूट में डांस करना था। सिर दर्द के कारण सुनील जब अपने रूम से बाहर आए तो उन में से किसी लड़की ने नोटिस कर लिया। उन्होंने मुझे कहा सर मैं आपके बालों में तेल लगा देती हूं उससे आपका सिर दर्द ठीक हो जाएगा। उन्होंने मेरे बालों में अच्छे से तेल लगाकर चंपी कर दी। ये वहां किसी ने नोटिस कर लिया।

उन्होंने आगे बताया, जब मैं अगले दिन सेट पर गया तो सभी ने मेरी टांग खिचाई की बहुत फ्रेश और रिलैक्स लग रहे हो। इन लोगों में सागर सर से लेकर स्पॉट दादा तक सब शामिल थे। पर कोई बात नहीं। कभी हम टांग खिचाई करते थे तो कभी वो।

सुनील लहरी रामायण सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर कर फैंस को नई जानकारियां देते रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन