1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया फिल्म में निभाना चाहती हैं निर्भया की मां का किरदार, कहा- आशा देवी के दर्द को समझती हूं

'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया फिल्म में निभाना चाहती हैं निर्भया की मां का किरदार, कहा- आशा देवी के दर्द को समझती हूं

 Published : Apr 22, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 05:56 pm IST

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। वह आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आई थी।

dipika chikhla- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया

रामानंद सागर 80 के दशक में रामायण लेकर आए थे। तब यह लोगों को बहुत पसंद आई थी। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को लोग भगवान की तरह पूजने लगे थए। अब लॉकडाउन में रामायण का एक बार फिर प्रसारण किया गया है। जब से रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ है तब से दीपिका चिखलिया सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। दीपिका अक्सर फैन्स के लिए अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आईं थी। अब वह फिल्म में निर्भया की मां का किरदार निभाना चाहती हैं।

नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा- निर्भया केस के बारे में सोचकर आज भी मैं कांप जाती हूं। उसे इंसाफ मिलने में 7 साल लगे। मैं एक मां और महिला के तौर पर उनकी मां आशा देवी का दर्द समझ सकती हूं। वह इन सात सालों में  कितनी परेशानियों से गुजरी होंगी।

'रामायण' में रावण बने अरविंद त्रिवेदी ने ट्विटर पर नहीं बनाया है अकाउंट, बेटी ने दी ये जानकारी

उन्होंने आगे कहा- निर्भया का केस कई सालों तक कोर्ट में चला और इस पर बनी फिल्म बहुत से लोगों को जागरुक करेगी खासकर महिलाओं को। आज के समय में भी गांव में महिलाओं पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाती हैं लेकिन निर्भया और उनकी मां की कहानी से उन्हें हिम्मत मिलेगी अपनी सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए।

दीपिका चिखलिया जल्द ही अफजल गुरु के बेटे पर बनी फिल्म 'गालिब गुरु' में नजर आने वाली हैं। वह अफजल गुरू की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वह सरोजिनी नायडू की बायोपिक में उनका किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। 

रामायण में इस एक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि तीन किरदार थे निभाए, जानिए अब हैं कहां

दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कुछ दिन पहले पीएम मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ फोटो शेयर की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन