1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'आपकी नजरों ने समझा' शो की शूटिंग से पहली थीं नर्वस एक्ट्रेस ऋचा राठौर

'आपकी नजरों ने समझा' शो की शूटिंग से पहली थीं नर्वस एक्ट्रेस ऋचा राठौर

 Published : Mar 01, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 07:56 pm IST

'आपकी नजरों ने समझा' में ऋचा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। 

aapki nazron ne samjha- India TV Hindi
'आपकी नजरों ने समझा' शो की शूटिंग से पहली थीं नर्वस एक्ट्रेस ऋचा राठौर Image Source : STAR PLUS

मुंबई: स्टार प्लस पर आने वाले नए फिक्शन शो 'आपकी नजरों ने समझा' के जरिए प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋचा राठौर स्टार प्लस पर शुरू हो रही अपनी इस जर्नी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं ऋचा इस शो में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। यह एक आज के जमाने की आकांक्षावादी (आशावादी) लड़की नंदिनी की कहानी है, जो अपने जीवन की सभी बाधाओं से गुजरते हुए दर्श नाम के एक नेत्रहीन व्यक्ति में अपने प्रिंस चार्मिंग को खोजती है।

अभिनेत्री धारावाहिक की शूटिंग से पहले नर्वस होने के बारे में बताया। नंदिनी का किरदार निभाने वाली ऋचा राठौर ने कहा, "मुझे हमेशा से यह डर था कि मैं भीड़ के सामने शूटिंग करते वक्त नर्वस हो जाउंगी, लेकिन गुजरात के द्वारका शहर में शूटिंग के दौरान मुझे यह एहसास हुआ कि मैं लोगों के बीच अभिनय करते समय खुद को सबसे सहज महसूस कर रही हूं। यह अजीब है, लेकिन वहां की भीड़ ने मुझे एक अलग तरह की ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया, जिससे मुझे बेहतर परफॉर्म करने में मदद मिली।

उन्होंने शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "इस शो में नंदिनी एक गुजराती लड़की का किरदार है, जो एक छोटे से गाँव से आती है। वह एक आजाद ख्यालों वाली लड़की है, जो भोली होने के साथ-साथ स्मार्ट भी है और उसके पास लोगों को देने के लिए ढेर सारा प्यार है। इतना ही नहीं वह अपना एक खुद का व्यवसाय करने में भी सक्षम है।"

इनपुट-आईएएनएस

यहां पढ़ें

जन्मदिन वाले महीने में अपने बीते दिनों को याद कर रही हैं कंगना, शेयर की पुरानी तस्वीर

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया फनी वीकेंड मीम, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन