मुंबई: डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' साथ में होस्ट कर चुके अभिनेता ऋत्विक धनजानी और परितोष त्रिपाठी फिर से एक बार साथ आने के लिए तैयार हैं। दोनों अब एक स्पेशल शो 'सलाम-ए-इश्क' होस्ट करेंगे।
Related Stories
परितोष ने कहा, "शूटिंग के दौरान, हम दोनों ने अपनी होस्टिंग की यादों को ताजा किया। शॉट से पहले, हम स्क्रिप्ट को एक साथ पढ़ते थे और बातें करते थे। मैं उनके साथ काम करने के दिनों को बहुत मिस किया करता था क्योंकि हमारी आपस में काफी बनती थी।"
उन्होंने कहा कि शो में दर्शको को कुछ नया देखने को मिलेगा, उन्हें परितोष का नया रूप देखने को मिलेगा। यह एक खास शो है जिसे 29 फरवरी और 1 मार्च को प्रसारित किया जाएगा।
परितोष ने कहा कि ऋत्विक उनके लिए भाई की तरह हैं।