1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सा रे गा मा पा' के जज अर्जुन जन्य माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

'सा रे गा मा पा' के जज अर्जुन जन्य माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

 Published : Feb 27, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 12:11 pm IST

अर्जुन जन्य एक जाने-माने म्यूजिशियन हैं, जिन्होंने पहलवान, रैम्बो, रैम्बो 2, द विलेन, बिरुगाली जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया है। 

 अर्जुन जान्या, Arjun Janya- India TV Hindi
 अर्जुन जान्या माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

मैसूर: कन्नड़ म्यूजिक डायरेक्टर और सा रे गा मा पा के जज अर्जुन जन्य को माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैसूर के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्या बदलते मौसम की वजह से अनवेल महसूस कर रहे थे और अस्पताल में रेगुलर चेकअप के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि उनके दिल में ब्लॉकेज है।

ताजा खबरों के मुताबिक म्यूजिक डायरेक्टर खतरे से बाहर हैं और जरूरी मेडिकल प्रोसीजर्स से गुजर रहे हैं। उन्हें अभी भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उनसे जुड़े नजदीकी सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अब ठीक है।

रिलीज से पहले एमपी में टैक्सफ्री हुई 'थप्पड़'

39 साल के कन्नड़ म्यूजिशियन ने पहलवान, रैम्बो, रैम्बो 2, द विलेन, बिरुगाली और बजरंगी जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने के लिए जाना जाता है। अर्जुन ने सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' से टीवी डेब्यू किया। पिछले कुछ सालों से वो इस शो से जुड़े हैं। इसके लिए वो डांस रियलिटी शो डांस कर्नाटक डांस के जज भी रह चुके हैं।

पढ़िए 'थप्पड़' का मूवी रिव्यू

फ्रेंड्स' के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर इकट्ठा होंगे सारे कलाकार

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन