1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा 'मेरा कुल्लू', शेयर की 'बिग बॉस 13' की ये थ्रोबैक फोटो

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा 'मेरा कुल्लू', शेयर की 'बिग बॉस 13' की ये थ्रोबैक फोटो

 Published : Feb 24, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 07:00 pm IST

शहनाज गिल इन दिनों अपना स्वयंवर रचा रही हैं। वो 'मुझसे शादी करोगे' शो में खुद के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं, जबकि पारस छाबड़ा भी अपने लिए दुल्हन की तलाश में हैं।

shehnaaz gill sidharth shukla- India TV Hindi
शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला संग शेयर की फोटो

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमिस्ट्री को कोई भूल नहीं सकता। दोनों की बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि लोग उन्हें प्यार से 'Sidnaaz' बुलाते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने के बाद और ये शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में हैं। शहनाज ने सोशल मीडिया पर पहली बार सिद्धार्थ को लेकर कोई पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। 

शहनाज ने बिग बॉस 13 की थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पीछे सिद्धार्थ शुक्ला भी नज़र आ रहे हैं। शहनाज ने कैप्शन में लिखा है, 'पीछे देखो कौन है, मेरा कुल्लू।' 

'मुझसे शादी करोगे' में पारस और शहनाज को इम्प्रेस करने पहुंचे ये 10 कंटेस्टेंट्स

इसके अलावा शहनाज ने अपनी भी एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि सिर्फ माइक और स्टेज की जरूरत है, बल्ले-बल्ले तो हमारे जीन में ही है।

शहनाज गिल इन दिनों अपना स्वयंवर रचा रही हैं। वो 'मुझसे शादी करोगे' शो में खुद के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं, जबकि पारस छाबड़ा भी अपने लिए दुल्हन की तलाश में हैं। 

जय भानुशाली की बेटी तारा से मिलने गई शहनाज गिल, वायरल हुई क्यूट फोटो

बता दें कि आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन अंत में ज्यादा वोट जीतकर सिद्धार्थ ने बाजी मार ली। शहनाज सेकेंड रनरअप रहीं, जबकि रश्मि देसाई को तीसरा स्थान मिला था। पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो से क्विट कर लिया था। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन