1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी 'मुझसे शादी करोगे' शो में करेंगी एंट्री?

क्या पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी 'मुझसे शादी करोगे' शो में करेंगी एंट्री?

 Published : Feb 23, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 02:10 pm IST

पारस छाबड़ा ने बिग बॉस 13 में खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है।

Paras Chhabra Ex-Girlfriend Akanksha Puri- India TV Hindi
पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म होते ही शहनाज गिल और पारस छाबड़ा ने नया शो साइन कर लिया। दोनों 'मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूंढ रहे हैं। ये शो वहीं पर शूट हो रहा है, जहां बिग बॉस हुआ था। इसी घर में पारस ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप के बारे में बताया था और माहिरा शर्मा संग उनकी दोस्ती पर सवाल खड़े किए गए थे। फिलहाल, पारस अपने नए शो में बिजी हैं और इस बीच ये खबर आ रही है कि उनकी आकांक्षा जल्द ही इसका हिस्सा बनेंगी।

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद पारस छाबड़ा ने साफ-साफ कहा था कि वो आकांक्षा संग अपने रिश्ते का कोई फ्यूचर नहीं देखते हैं। उनकी वजह से नेशनल टीवी पर सलमान खान ने भी उनकी जमकर क्लास लगाई थी। पारस इस वजह से भी आकांक्षा पर काफी भड़के हुए हैं। हालांकि, पारस ने ये भी कहा था कि वो एक बार आकांक्षा से जरूर मिलेंगे और मिलकर सब कुछ खत्म करेंगे।

मुझसे शादी करोगे: पारस छाबड़ा से शादी करने पहुंची हॉट हसीनाएं, एक है मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल

टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो आकांक्षा पुरी जल्द ही 'मुझसे शादी करोगे' शो में एंट्री करेंगी और उनके आने के बाद काफी ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पारस नेशनल टेलीविजन पर आकांक्षा से रिश्ता तोड़ देंगे या फिर टूट रिश्ते को जुड़ने का एक और मौका मिलेगा। 

बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा ने कहा- 'सिद्धार्थ और मुझे ही कुछ मिला, बाकी सब ठन-ठन गोपाल, आसिम ने क्या उखाड़ लिया?'

बता दें कि पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 के फिनाले तक पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो से क्विट कर दिया था। उनके बाद टॉप 5 में सबसे पहले आरती सिंह, रश्मि देसाई और फिर शहनाज बाहर हुईं। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरी में सिद्धार्थ ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन