1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुझसे शादी करोगे: पारस छाबड़ा से शादी करने पहुंची हॉट हसीनाएं, एक है मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल

मुझसे शादी करोगे: पारस छाबड़ा से शादी करने पहुंची हॉट हसीनाएं, एक है मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल

 Published : Feb 17, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 07:42 pm IST

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का शो 'मुझसे शादी करोगे' आज से ऑनएयर होने जा रहा है।

मुझसे शादी करोगे, पारस छाबड़ा, कलर्स चैनल- India TV Hindi
पारस छाबड़ा किससे करेंगे शादी?

बिग बॉस 13 के खत्म होते ही कलर्स चैनलल लेकर आ गया है बड़ा धमाका। कलर्स पर नया शो शुरू होने जा रहा है जिसका नाम है  'मुझसे शादी करोगे'। इस शो में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर होगा। पारस छाबड़ा से शादी करने के लिए दो हॉट लड़कियों का नाम सामने आ गया है। कलर्स चैनल ने प्रोमो शेयर किया है- प्रोमो देखकर पता चला कि पारस से शादी करने के लिए जो हॉट लड़कियां पहुंची हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की ग्लैमरस एक्कट्रेस संजना गलरानी और मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल मॉडल और एक्ट्रेस हिना पांचाल है। कलर्स चैनल ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें पारस लड़कियों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। देखिए प्रोमो-

संजना गुलरानी और पारस छाबड़ा को मनीष पॉल एक पेपर पर खड़े होकर ऐसे डांस करने को कहते हैं कि लड़की का पैर जमीन से टच ना हो, बस फिर क्या संस्कारी प्लेबॉय पारस छाबड़ा ने उनको गोद उठा लिया। इसके बाद दोनों किस करते भी नजर आते हैं।

'बिग बॉस 13' रहा फैशनेबल शो

वहीं हिना पांचाल से पारस पूछते हैं कि आप इतनी हॉट हैं आपके पीछे तो बहुत सारे लड़के होंगे फिर पारस छाबड़ा ही क्यों? इस पर हिना कहती हैं-  'वो तो सही है, कई लड़के हैं मेरे पीछे, लेकिन मैं हिना पांचाल हूं। जो सबसे हटकर चीजें करती हूं।' इसके बाद हिना पारस से उनके हाथ में बने आकांक्षा के टैटू के बारे में पूछती हैं। हिना कहती हैं- आपके हाथ पर आकांक्षा का टैटू है। क्या आप कमिटेड हैं?' इस पर पारस छाबड़ा कहते हैं कि आजकल टैटू वगैरह कुछ नहीं होता। इस पर कट लगेगा, और लिखवा दूंगा अगला कौन?

विराट को गुड बाय बोलते हुए इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा

बता दें, कलर्स चैनल पर 17 फरवरी से ये शो हर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे आएगा। यानी कि बिग बॉस खत्म होने के बाद भी आप बोर नहीं होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन