1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूजीलैंड vs इंडिया की टेस्ट सीरीज से पहले विराट को गुड बाय बोलते हुए इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा

न्यूजीलैंड vs इंडिया की टेस्ट सीरीज से पहले विराट को गुड बाय बोलते हुए इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा

 Published : Feb 17, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 05:06 pm IST

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग तस्वीर शेयर करके इमोशनल मैसेज शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली Image Source : @IMVKOHLI/TWITTER

मुंबई: टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है दोनों पॉवर कपल हैं। दोनों की तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का के इमोशन छलक रहा है। अनुष्का विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में थीं अब वहां से वापस लौट रही हैं। लौटने से पहले अनुष्का ने विराट संग तस्वीर क्लिक की और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

अनुष्का शर्मा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- ऐसा लगता है कि समय के साथ गुड बाय बोलना आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा कभी होता नहीं है।

कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार

अनुष्का-विराट ने हाल ही में न्यूजीलैंड में एक साथ वेलेंटाइन डे मनाया। विराट कोहली ने अनुष्का के साथ खुद की एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की और लिखा। फोटो में ये कपल गले मिलते हुए नजर आ रहा है।

क्या बिग बॉस का विनर फिक्स था? कलर्स चैनल ने जारी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर में अपनी शादी के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया। उनकी शादी की सालगिरह पर, अनुष्का ने उनकी शादी के दिन से एक तस्वीर साझा की। उसने लिखा, "किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है- विक्टर ह्यूगो। ''

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन