1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रोडीज' फेम रघु और राजीव एक्शन रिएलिटी शो से करने जा रहे हैं वापसी

'रोडीज' फेम रघु और राजीव एक्शन रिएलिटी शो से करने जा रहे हैं वापसी

 Written By: IANS
 Published : Aug 24, 2019 10:55 am IST,  Updated : Aug 24, 2019 10:55 am IST

रघु राम और राजीव लक्ष्मण टेलीविजन पर अपनी वापसी करने वाले हैं। वह शो 'स्कल्स एंड रोजेज' से वापसी कर रहे हैं।

Skull & Roses- India TV Hindi
Skull & Roses Image Source : INSTAGRAM

रघु राम और राजीव लक्ष्मण टेलीविजन पर अपनी वापसी करने वाले हैं। 'रोडीज' फेम यह जोड़ी एक नए शो की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस शो का शीर्षक 'स्कल्स एंड रोजेज' है। रोमांस और एडवेंचर्स की थीम पर आधारित यह शो मुख्यत: युवाओं के लिए है।

गुरुवार को रिलीज हुए शो के फर्स्ट लुक पोस्टर में रघु और राजीव बिल्कुल सख्त अंदाज में कई युवक-युवतियों संग दिख रहे हैं।

शो के पोस्टर को देखने से साफतौर पर जाहिर होता है कि इसमें एक्शन और टेंशन भरपूर मात्रा में है।

'स्कल्स एंड रोजेज' एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 30 अगस्त को प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है।

Also Read:

बिग बॉस फेम अर्शी खान ने छोड़ी राजनीति, सोशल मीडिया पर बताई वजह

Saaho एक्टर प्रभास फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले करते हैं ये काम, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन