1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बहन ज्योतिका दिलैक के साथ होम क्वारंटीन एंजॉय कर रहीं रुबीना दिलैक, वायरल हुईं तस्वीरें

बहन ज्योतिका दिलैक के साथ होम क्वारंटीन एंजॉय कर रहीं रुबीना दिलैक, वायरल हुईं तस्वीरें

 Published : May 18, 2021 02:05 pm IST,  Updated : May 18, 2021 02:05 pm IST

'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों होम क्वारंटीन पर हैं। वो अपनी बहन के साथ इसका लुफ्त उठा रहीं हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी बहन ज्योतिका के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है।

rubina jyotica dialik- India TV Hindi
रुबीना और ज्योतिका दिलैक  Image Source : INSTAGRAM/RUBINADILAIK

'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों अपने घर हिमाचल प्रदेश में क्वारंटीन हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रही हैं और अपने हेल्थ के बारे में अपडेट देती रही हैं। 

अक्षय कुमार के फर्स्ट स्क्रीन लुक का वीडियो वायरल, खुद को देख हंस पड़े एक्टर

रुबीना ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही है। वे इस समय  अपनी बहन ज्योतिका के साथ क्वारंटीन हैं। एक्ट्रेस ने ये फोटोज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटोज शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा,-"एक साथ क्वारंटीन में जाने वाली बहनें, एक साथ ठीक होती हैं, वहीं इसी के साथ उन्होंने ज्योतिका दिलैक को टैग किया है।' 

इरा खान को पसंद नहीं आमिर खान का बेटा कहलाना, यूजर को दिया ऐसा जवाब

तस्वीरों में रुबीना और उनकी बहन ज्योतिका एकसाथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों बहनें बिस्तर पर लेटी हुई हैं और कैमरे को पोज दे रही हैं। आउटफिट की बात करें तो दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने पजामा और टी-शर्ट पहन रखा है। 

ताहिरा कश्यप ने शेयर की आयुष्मान खुराना की अनसीन फोटो, कहा-चाय, किताब...

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीन दिलैक ने बिग बॉस 14 जीतने के बाद कई म्यूजिक वीडियोज किए। फिलहाल वो अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं और अपने फ्री टाइम को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही अपने पति अभिनव को भी काफी मिस कर रही हैं। रुबीना ने अभिनव के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन