1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं रुबीना दिलैक, Bigg Boss 14 की विनर पर यूं पर चढ़ा 'पार्टी गर्ल' का खुमार

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं रुबीना दिलैक, Bigg Boss 14 की विनर पर यूं पर चढ़ा 'पार्टी गर्ल' का खुमार

 Published : Feb 28, 2021 07:01 am IST,  Updated : Feb 28, 2021 09:32 am IST

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक पर भी 'पॉरी गर्ल' का खुमार चढ़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है।

rubina dilaik party ho rahi hai watch video - India TV Hindi
Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं रुबीना दिलैक Image Source : INSTAGRAM: RUBINADILAIK

Pawri Ho Rahi Hai वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद अभी तक इसका खुमार हर किसी पर छाया हुआ है। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में रीक्रिएट कर रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स पर भी इसका रंग चढ़ गया है। शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, महिमा चौधरी, विवेक ओबेरॉय और शिवांगी जोशी के बाद अब पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला नज़र आ रहे हैं। दोनों केक खा रहे हैं। छोटी सी पार्टी कर रहे हैं। इस बीच रुबीना मस्ती भरे अंदाज में 'पार्टी हो रही है' ट्रेंड में शामिल हो जाती हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'फाइनली पता चला कि क्या चल रहा है।'

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं शिवांगी जोशी, 'ये रिश्ता...' के सेट पर चढ़ा 'पार्टी गर्ल' का खुमार

ति संग किया पहाड़ी डांस 

इससे पहले रुबीना ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति अभिनव संग पहाड़ी डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया गया और दोनों की बॉन्डिंग भी लोगों को काफी अच्छी लगी। बता दें कि दोनों ने बिग बॉस में यह खुलासा किया था कि वो अपने टूटते रिश्ते को आखिरी मौका देने के लिए बिग बॉस के घर में आए हैं।  

इस चीज की आदत डाल रही हैं रुबीना 

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद रुबीना सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। चूंकि बिग बॉस के घर में उन्होंने मास्क नहीं पहनना पड़ रहा था, लेकिन अब अपनी दुनिया में वापस आने के बाद उन्हें कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो मास्क उतारते हुए दिखाई दे रही हैं। वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हर समय मास्क पहनने की आदी हो रही हूं।'

ट्रॉफी के साथ शेयर की तस्वीर 

बिग बॉस के घर में रुबीना का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। यही वजह है कि उन्होंने राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली को हराते हुए विनर का खिताब हासिल किया। रुबीना ने हाल ही में ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर साझा की, जो फैंस को काफी पसंद आई।

राहुल वैद्य ने भी बनाया था वीडियो

बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक को कड़ी टक्कर देने वाले और फर्स्ट रनरअप राहुल वैद्य ने भी 'पार्टी हो रही है' को लेकर मजेदार वीडियो बनाया था। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार और कुछ दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। राहुल 'पॉरी गर्ल' को कॉपी करते हुए उसी की स्टाइल में कहते हैं, "ये मैं हूं और ये मेरा घर है और यहां पॉरी हो रही है।" राहुल के इतना बोलते ही उनके सारे दोस्त उछल पड़ते हैं। 

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुए विवेक ओबेरॉय, कहा- 'ये हमारी पावती कट गई है...'

यशराज मुखाते ने बनाया था मैशअप

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की अपने कैमरे से पहले खुद को दिखाती है, फिर अपनी गाड़ी को और कुछ दोस्तों को। इस दौरान वो बोलती है, "ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (पार्टी) हो रही है।" संगीतकार यशराज मुखाते ने इसका मैशअप बना दिया है और महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने इसे अपने-अपने अंदाज में रिक्रिएट कर मजेदार ट्विस्ट दिया है। 

यशराज मुखाते 'रसोड़े में कौन था' मीम से वायरल हुए थे और इसके बाद बिग बॉस 13 से लोकप्रिय हुई शहनाज गिल का डायलॉग 'मेरी कोई फीलिंग्स नहीं है', 'बिगिनी शूट' जैसे तमाम वायरल वीडियो उन्होंने बनाए। अब उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की के वीडियो को अपना रंग दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन