1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राखी सावंत पर भड़कीं रुबीना दिलैक की बहन, कहा- अभिनव के साथ उनका बिहैवियर अत्याचार है

राखी सावंत पर भड़कीं रुबीना दिलैक की बहन, कहा- अभिनव के साथ उनका बिहैवियर अत्याचार है

 Published : Feb 04, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 04:26 pm IST

रुबीना की बहन ज्योतिका फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस 14 के घर में एंट्री लेने को लेकर उत्साहित भी हैं और नर्वस भी हैं। ,

rakhi sawant, rubina dilaik, abhinav shukla - India TV Hindi
राखी सावंत, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक Image Source : COLORS TV

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक शो के फैमिली वीक के दौरान घर में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें लगता है कि हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली राखी सावंत का उनके बहनोई अभिनव शुक्ला को लेकर जो व्यवहार है, वह उत्पीड़न की तरह है। राखी ने शो में कई बार अभिनव के साथ शालीनता की सीमाओं को पार किया है। उन्होंने पहले उनके पैंट का स्ट्रिंग खींचा, अपने शरीर पर उनके लिए प्यार भरा मैसेज लिखा और यहां तक कि अपने माथे पर उनके नाम का सिंदूर भी लगाया।

क्या राखी का ऐसा व्यवहार उत्पीड़न है? इस पर ज्योतिका ने कहा, "हां, मैं निश्चित रूप से इसे उत्पीड़न मानती हूं क्योंकि शुरू में तो यह मनोरंजन की तरह लग रहा था और हर कोई इसका मजा ले रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह समझना होगा कि आप जो कर रहे हैं वह गलत है और सिर्फ मनोरंजन के लिए आप किसी को परेशान नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों को यह सब पसंद नहीं आया है।"

किसान आंदोलन पर विदेशी दखल पर अनुपम खेर ने कसा तंज, अपने स्टाइल में दिया जवाब 

क्या राखी को उसकी सीमाएं पार करने के लिए शुरुआत में ही ना रोकने के लिए रुबीना और अभिनव को दोषी ठहराया जा सकता है? इस पर ज्योतिका ने कहा, "यदि आप किसी व्यक्ति को मौका नहीं देते हैं और उसे जज करते हैं, तो यह भी गलत होगा। उन्होंने राखी को मौका दिया, लेकिन हर किसी की एक सीमा होती है और यदि कोई उसे पार करता है तो आपको उसे रोकना होगा।"

रिहाना के ट्वीट के बाद एकजुट हुए बॉलीवुड सितारों पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, किया ये ट्वीट

रुबीना की बहन बिग बॉस 14 के घर में एंट्री लेने को लेकर उत्साहित भी हैं और नर्वस भी हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई योजना नहीं है। मैं बहुत उत्साहित हूं लेकिन मैं बहुत घबराई हुई भी हूं। मैं एक आम इंसान हूं और बाकी सभी सेलिब्रिटीज हैं। मुझे नहीं पता कि मैं अंदर जाकर यह सब चीजें कैसे करूंगी। यह मेरे लिए बिल्कुल नया है लेकिन मैं इसे सामान्य तरीके से करने की पूरी कोशिश करूंगी। मैं केवल अपने विचार और राय रखूंगी।"

वरुण शर्मा हुए 30 साल के, जन्मदिन पर भी किया काम   

ज्योतिका को रुबीना और अभिनव का गेम पसंद है और उन्हें उम्मीद है कि वह अंदर जाकर उनके गेम पर सकारात्मक असर डालेंगी।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन