1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण शर्मा हुए 30 साल के, जन्मदिन पर भी किया काम

वरुण शर्मा हुए 30 साल के, जन्मदिन पर भी किया काम

 Published : Feb 04, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 03:57 pm IST

वरुण ने इस साल कई फिल्में दी हैं। अब वह 'रूहीआ़फ्जा' में दिखाई देंगे। साथ ही 'सर्कस' के बाद वह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'फुकरे' पर काम शुरू करेंगे।

वरुण शर्मा, varun sharma- India TV Hindi
वरुण शर्मा Image Source : TWITTER- VARUN SHARMA

मुंबई:  वरुण शर्मा गुरुवार को 30 साल के हो गए हैं और अभिनेता के लिए यह वर्किंग बर्थडे रहा। वरुण इस समय रोहित शेट्टी की 'सर्कस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जन्मदिन के दिन काम करने को लेकर उन्होंने आईएएनएस से कहा कि वे हमेशा इसके लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह साल अच्छा रहा। एक तरफ मैं अपने जन्मदिन के दिन अपनी मां के साथ भी रहा और रोहित सर के साथ शूटिंग भी की। जन्मदिन के दिन काम करना एक ऐसी चीज है, जिसके लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं और मुझे इस साल भी ऐसा करने का मौका मिला।"

वरुण ने इस साल कई फिल्में दी हैं। अब वह 'रूहीआ़फ्जा' में दिखाई देंगे। साथ ही 'सर्कस' के बाद वह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'फुकरे' पर काम शुरू करेंगे। वरुण शर्मा का कहना है कि वह एक कलाकार के तौर पर टाइपकास्ट होने से डरते नहीं हैं। वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "किसी भी अभिनेता के लिए हरदम अच्छे व रोचक फिल्म में आना एक बड़ा काम है। इसके बाद टाइपकास्ट होने की बात आती है। मैं कॉमेडी फिल्मों में टाइपकास्ट होने से नहीं डरता, क्योंकि यह कठिन शैली है और मैं इससे प्यार करता हूं।"

किसान आंदोलन पर विदेशी दखल पर अनुपम खेर ने कसा तंज, अपने स्टाइल में दिया जवाब 

रिहाना के ट्वीट के बाद एकजुट हुए बॉलीवुड सितारों पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, किया ये ट्वीट

वरुण 2013 में अपनी शुरुआती फिल्म ‘फुकरे’ के “चुचा” के किरदार से लोकप्रिय हुए। वह फिल्म के सीक्वेल फुकरे रिटर्न्‍स में इसी अवतार में लौटे हैं। उन्होंने कहा, "फिर से वही किरदार निभाना अपने आप में रोचक है और अभिनेताओं को अपने शुरुआती किरदार को निभाने का अवसर नहीं मिलता। इसलिए मैं इसे आर्शीवाद मानता हूं व अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि यह किरदार फिर से निभाने को मिला।"

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन