1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सलमान खान ने किया कंफर्म Nach Baliye 9 में एक्स-कपल भी आएंगे नजर, रवीना टंडन बनेंगी जज

सलमान खान ने किया कंफर्म Nach Baliye 9 में एक्स-कपल भी आएंगे नजर, रवीना टंडन बनेंगी जज

 Published : Jun 12, 2019 11:19 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 11:25 am IST

सलमान खान ने कंफर्म किया है इस साल nach baliye 9 में एक्स कपल्स भी नजर आने वाले हैं। शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Salman khan and Raveena tondon- India TV Hindi
Salman khan and Raveena tondon Image Source : INSTAGRAM

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9(Nach Baliye 9) जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो इन दिनों चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। शो का पहला प्रोमो भी शेयर किया जा चुका है। नच बलिए 9 को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। कपिल शर्मा शो के बाद यह दूसरा शो है जो सलमान खान(Salman Khan) प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान खान ने शो को कुछ बातें कंफर्म कर दी है।

सलमान खान ने कंफर्म किया है कि शो में इस बार सिर्फ कपल ही नहीं बल्कि एक्स-कपल्स भी नजर आने वाले हैं। साथ ही इस शो की एक जज रवीना टंडन भी होने वाली है। शो के बाकि जज के बारे में भी कंफर्म नहीं किया गया है।

सलमान खान ने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह एक काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते सलमान खान ने लिखा- जल्द ही कुछ नया आने वाला है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यह सलमान खान का आईडिया था कि शो में एक्स-कपल्स को भी लाया जाए। इससे शो में मसाला आएगा, साथ ही ऑडियन्स को उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर इस शो को होस्ट करने वाले हैं। नच बलिए 9 के बाद सलमान खान एक और शो प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह शो मुंबई पुलिस पर आधारित होगा।

Also Read:

'कहाँ हम कहाँ तुम' की ऑन स्क्रीन जोड़ी के साथ सितारे और सर्जन का अनोखा पैनल पहली बार आएगा एक साथ!

Nach baliye 9 का प्रोमो हुआ आउट, इस बार शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं सलमान खान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन