1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिदाई' सीरियल फेम सारा खान कोरोना वायरस पॉजिटिव, घर पर हुईं क्वारंटीन

'बिदाई' सीरियल फेम सारा खान कोरोना वायरस पॉजिटिव, घर पर हुईं क्वारंटीन

 Published : Sep 10, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 03:32 pm IST

सारा खान ने 'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। सारा ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

sara khan covid 19 positive- India TV Hindi
सारा खान कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हैं Image Source : INSTAGRAM

'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली टीवी एक्ट्रेस सारा खान कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है कि उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और डॉक्टर्स व अथॉरिटी ने उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी है।

सारा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दुर्भाग्यपूर्ण आज मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अथॉरिटी और डॉक्टर्स ने घर पर ही क्वारंटीन रहने की नसीहत दी है। बेहतर महसूस कर रही हूं और जल्द ठीक होने की कामना कर रही हूं।"

लिप सर्जरी के बाद सारा खान की बिगड़ी सूरत तो फैंस ने कर डाले भद्दे-भद्दे कमेंट्स

सारा खान साल 2010 में बिग बॉस 4 में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने शो में ही टीवी एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी, लेकिन दो महीने बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। 

सारा कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। वो कई पाकिस्तानी सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं। 

सारा ने बिदाई सीरियल के बाद 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' में मोना का किरदार निभाया। इसके बाद वो 'जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' में दिखाई दीं। 'ससुराल सिमर का' शो में सारा इच्छाधारी नागिन भी बनीं। इसके अलावा वो 'प्यार तूने क्या किया', 'एनकाउंटर' और 'तुझसे ही राब्ता' में दिखाई दीं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन