'ससुराल सिमर का' में वेदही के रोल से फेमस हुईं एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव अपने बॉयफ्रेंड अंकित खरे से 23 फरवरी को शादी करेंगी। पिछले साल नवंबर में उन्होंने सगाई की थी। दोनों फिलहाल अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं।
Related Stories
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी मध्य प्रदेश के खजुराहो में होगी। उनका प्री वेडिंग सेलिब्रेशन दो दिनों तक चलेगा। मेहंदी फंक्शन 21 फरवरी और हल्दी-संगीत 22 फरवरी को होगा। अगले दिन पूल पार्टी भी होगी।
टीओई को अपनी शादी की खबर कंफर्म करते हुए काजोल ने कहा था- ''खजुराहो खूबसूरत जगह है, जहां के मंदिर बहुत फेमस हैं। मुझे यह जगह हमेशा से पसंद है और मुझे लगा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह जगह अच्छा रहेगा। अंकित शादी के तुरंत बाद अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। वो वहीं काम करते हैं। मैंने शादी में इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों को बुलाया है। हनीमून भी अभी प्लान नहीं हुआ है।''
सगाई के बाद काजोल ने कहा था- ''मुझे बहुत खुशी हो रही है। पहले मैं शादी के लिए तैयार नहीं थी। मैं 5 साल बाद शादी करना चाहती थी, लेकिन अंकित के विश्वास ने मुझे भी विश्वास दिलाया। नहीं तो मैं 30 साल से पहले शादी नहीं करना चाहती थी। काजोल ने साफ किया कि शादी के बाद भी वह अपने करियर पर फोकस करेंगी।''
Also Read:
Kapil Sharma Reception Delhi: कपिल-गिन्नी ने दिल्ली में दिया तीसरा रिसेप्शन, देखें पहली तस्वीर
Koffee With Karan 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट संग अपने ब्रेकअप को किया कंफर्म
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा की शादी को हुए 7 साल, एक-दूसरे के लिखा इमोशनल पोस्ट