1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कबीर सिंह' में एक्ट्रेस जिया की भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने क्या कहा...

'कबीर सिंह' में एक्ट्रेस जिया की भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने क्या कहा...

 Published : Jun 21, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 06:37 pm IST

 निकिता दत्ता ने शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में एक्ट्रेस जिया शर्मा के रोल में नजर आ रही हैं।

 निकिता दत्ता- India TV Hindi
 निकिता दत्ता

मुंबई: अभिनेत्री निकिता दत्ता ने कहा कि टेलीविजन से बॉलीवुड में जाने की उनकी पहले से कोई योजना नहीं थी, ऐसा अपने आप ही हो गया। निकिता ने एक बयान में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह ऐसा कुछ नहीं है जिसकी योजना मैंने पहले से बना रखी थी। चार साल पहले जब मेरा पहला शो आया तब टीवी पर आने का भी मेरा कोई प्लान नहीं था।"

निकिता ने कहा, "यह एक मौका था जिसे मैंने लेने का निश्चय किया। अब फिल्मों को करने के बारे में भी कुछ ऐसा ही है।" 26 वर्षीय अभिनेत्री 'एक दूजे के वास्ते', 'हासिल' और 'लाल इश्क' जैसे टीवी शो में काम कर चुकीं हैं। फिल्मों की बात करें तो वह 'गोल्ड' में नजर आ चुकीं हैं और 'कबीर सिंह' में जिया शर्मा का किरदार निभा रहीं हैं। इसमें वह एक ऐसी अभिनेत्री की भूमिका में हैं जिसे शाहिद कपूर के किरदार से प्यार हो जाता है।

जब निकिता से पूछा गया कि इसके बाद वह क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा, "मैं अभी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं जिसके बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकती।"

Also Read:

Khandaani Shafakhana Trailer: सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का सब्जेक्ट है नया, कॉमेडी से भरपूर है ट्रेलर

International Yoga Day 2019: सोहा अली खान की बेटी इनाया ने किया योग, देखें क्यूट तस्वीर

International Yoga Day 2019: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया पर किया योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन