1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: 'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज गिल के बारे में जानिए ये दिलचस्प बातें

Bigg Boss 13: 'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज गिल के बारे में जानिए ये दिलचस्प बातें

 Published : Jan 27, 2020 11:51 am IST,  Updated : Jan 27, 2020 03:28 pm IST

शहनाज गिल 27 जनवरी को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

shehnaaz gill birthday- India TV Hindi
शहनाज गिल बिग बॉस 13

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपनी क्यूट बातों और हरकतों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। वो दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में कहा कि शहनाज हंस कर, रो कर और बिना किसी से बात किए भी सभी को खूब एंटरटेन करती है। शहनाज 27 जनवरी को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको 'पंजाब की कैटरीना कैफ' की कुछ अनसुनी बातों को बताने जा रहे हैं।

शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 में पंजाब में हुआ। उनके माता-पिता का नाम परमिंदर बदेशा और संतोख सिंह बदेशा है। शहनाज का एक भाई भी है, जिसका नाम शहबाज सिंह बदेशा है। 

Bigg Boss 13: एक बार फिर घर में दाखिल होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, दिलचस्प है वजह

शहनाज ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसी दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर मॉडल और एक्टर काम करेंगी।

शहनाज ने साल 2015 में बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 'शिव दी किताब' गाने से डेब्यू किया और फिर 'माझे दी जट्टी', गैरी संधू के 'नो डाउट बेबी', रवनीत सिंह के 'लख लाहंता' और गुरी के 'यारी' सहित कई म्यूजिक वीडियो में नज़र आईं। 

'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज के अंदर सिंगिंग टैलेंट भी है। उनका गाना 'वहम' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो उनके बिग बॉस में एंट्री करने के बाद रिलीज हुआ था। अब तक इसे 47 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में जाने से पहले शहनाज ने पॉपुलर एक्ट्रेस शरगुन मेहता के साथ पंजाबी फिल्म 'काला शाह काला' में भी काम किया था। फिल्म में शरगुन 'पंजाब की कैटरीना कैफ' थीं। शहनाज ने इस मूवी से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।

बिग बॉस के घर में शहनाज को भले ही उनके वजन को लेकर कमेंट्स मिलते हों, लेकिन वो फिटनेस फ्रीक हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने वर्कआउट की ढेर सारी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो फिट नज़र आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन