1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शरारत' के सीक्वल पर श्रुति सेठ ने तोड़ी चुप्पी

'शरारत' के सीक्वल पर श्रुति सेठ ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Jul 01, 2019 01:07 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 01:07 pm IST

अभिनेत्री श्रुति सेठ के 2003 की हिट कॉमेडी सीरीज 'शरारत' में निभाए जिया मल्होत्रा के किरदार ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाई। 

शरारत- India TV Hindi
शरारत

नई दिल्ली: अभिनेत्री श्रुति सेठ ने कई टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका कहना है कि 2003 की हिट कॉमेडी सीरीज 'शरारत' में निभाए जिया मल्होत्रा के किरदार ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाई। 'शरारत' के अपने सफर को याद करते हुए, श्रुति ने आईएएनएस को बताया, "यह शो 2003 में आया था और अब 2019 है। करीब 16 साल हो गए हैं और लोग अभी भी इसके बारे में बात करते हैं। एक अभिनेत्री के रूप में, यह ब्रह्मांड की कृपा है कि मुझे उस किरदार के लिए इतना प्यार मिला है जो मैंने सालों पहले निभाया था।"

यह पूछने पर कि क्या 'शरारात 2' के आने की योजना है? तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। लेकिन, हां मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने जिया का किरदार निभाया और मैं जब भी कभी मौका मिला हर बार जिया का किरदार निभाऊंगी।"

41 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों सब टीवी के नए कॉमेडी शो 'अपना न्यूज आएगा' का हिस्सा है। वह अपने पहले वेब शो 'मेंटलहुड' के लॉन्च की तैयारी भी कर रही हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

इसे भी पढें-

सारा अली खान और वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' में कादर खान वाला किरदार निभाएंगे परेश रावल

श्रद्धा कपूर ने पूरी की 'साहो' की शूटिंग, लिखा इमोशनल पोस्ट

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर रवीना टंडन का फूटा गुस्सा, कहा- ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन