'कसौटी जिंदगी की' प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी की जिंदगी में भले ही उथल-पुथल चल रही हो लेकिन उनकी बेटी पलक अभी से किसी सेलेब्स से कम नहीं है। पलक ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में पलक का अंदाज देखने लायक है। पलक का यह वीडियो देखकर यह बात तो साफ हो गई है कि वह जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।
Related Stories
बता दें कि पलक की यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है लेकिन कई यूजर्स ने पलक के इस वीडियो पर भद्दे कमेंट किये। एक यूजर्स ने लिखा है कि 2-4 दिन पहले इतना फैमिली ड्रामा और अभी यह वीडियो शेयर कर रही हो... पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं लोग।

बता दें कि हाल ही में पलक तिवारी ने अपने सौतेल पिता अभिनव कोहली पर डोमेस्टिक वायलेंस का गंभीर आरोप लगाया था कि अभिनव ने उनके साथ मारपीट की है और वह उनकी मां श्वेता तिवारी के साथ भी गंदा व्यवहार करते हैं।