1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पलक के हैरेसमेंट मसले पर सामने आई श्वेता तिवारी की सास, कही ये खास बात

पलक के हैरेसमेंट मसले पर सामने आई श्वेता तिवारी की सास, कही ये खास बात

 Published : Aug 13, 2019 11:30 am IST,  Updated : Aug 13, 2019 11:39 am IST

श्वेता की सास यानी अभिनव की मां ने बयान दिया है कि उनके बेटे ने पलक तिवारी को बड़े होते देखा है, वो पलक के साथ मारपीट नहीं कर सकता।

shwata tiwari family- India TV Hindi
shwata tiwari family Image Source : GOOGLE

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी shweta Tiwari और अभिनव कोहली Abhinav Kohli  का मामला मीडिया में चल रहा है। बेटी पलक Palak Tiwari के साथ जाकर श्वेता तिवारी ने दूसरे पति अभिनव पर मारपीट और सेक्सुअल अब्यूज के आरोप लगाए थे जिस पर अभिनव कोहली की मां यानी श्वेता तिवारी की मां का बयान सामने आया है।

श्वेता तिवारी की मां ने कहा कि वो जानती है कि श्वेता तिवारी क्या चाहती है। जहां तक पलक तिवारी के हैरेसमेंट और मार पिटाई की बात है, ये आरोप बिलकुल गलत है। मेरा बेटा ऐसा नहीं है, उसने पलक को बड़े होते देखा है, गोद में खिलाया है, वो ऐसा नहीं कर सकता। श्वेता इन आरोपों की आड़ में तलाक लेना चाहती है जो मेरा बेटा देना नहीं चाहता।

सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, वहीं राजा चौधरी ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि जब श्वेता बिग बॉस में गई थी तब पलक किसके पास थी, मेरे बेटे के पास। मेरे बेटे ने उसे अपनी बच्ची की तरह पाला औऱ ख्याल रखा है। वो उसे अपनी बेटी की तरह मानता और ख्याल रखता आया है वो पलक को नुकसान पहुंचाने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता।

बता दें कि श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दूसरी तरफ पलक ने भी इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि अभिनव उसकी मां के साथ साथ उसके साथ भी मार पिटाई करते थे।

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से श्वेता अभिनव से तलाक मांग रही थी। अभिनव चाहता है कि वो बच्चों की खातिर श्वेता के साथ रहे। वो नहीं चाहता है कि रेयांश अकेला रहे। इसलिए वो तलाक नहीं देना चाहता और परिवार के साथ रहना चाहता है, लेकिन श्वेता के तलाक चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन