1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर श्वेता तिवारी को मिला निकनेम, एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर किया खुलासा

'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर श्वेता तिवारी को मिला निकनेम, एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर किया खुलासा

 Published : Jun 10, 2021 08:00 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 08:00 am IST

श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उन्होंने अपने नए निकनेम का खुलासा किया है।

shweta tiwari nickname is mumma on khatron ke khiladi 11 set- India TV Hindi
'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर श्वेता तिवारी को मिला निकनेम Image Source : INSTAGRAM: SHWETATIWARI

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों उनके एब्स और फिटनेस को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि शो के सेट पर उनकी टीम ने उन्हें नया निकनेम दिया है। बता दें कि इस सीजन में श्वेता के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह सहित कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। सभी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हर दिन नए वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उन्होंने अपने नए निकनेम का खुलासा किया है। उनकी टीम उन्हें 'मम्मा' बुलाते हैं। इस वीडियो में श्वेता की टीम उनका मेकअप कर रही है। एक्ट्रेस मिरर के सामने बैठी हैं और वीडियो बना रही हैं। इसी बीच उनकी टीम उन्हें मम्मा कहकर बुलाती है। श्वेता कहती हैं- 'खतरों के खिलाड़ी के सेट पर सभी मुझे मम्मा बुलाते हैं।'

खतरों के खिलाड़ी के सेट पर श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की बॉन्डिंग भी खूब है। श्वेता ने हाल ही में विशाल संग फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'हमारा बबुआ।'

श्वेता एक बार फिर स्टनिंग अवतार में दिखाई दी हैं। उन्होंने अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन