1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: बिग बॉस के घर में सुपरहिट थी SidNaaz की जोड़ी, आज भी फैंस याद करते हैं मस्ती भरी नोंकझोंक

Video: बिग बॉस के घर में सुपरहिट थी SidNaaz की जोड़ी, आज भी फैंस याद करते हैं मस्ती भरी नोंकझोंक

 Edited By: Sonam Kanojia
 Published : Sep 18, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 08:18 am IST

सिद्धार्थ और शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें साथ में देखने के लिए बेताब रहते हैं। 

sidnaaz cute moments in bigg boss 13 watch videos - India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 13' को खत्म हुए सालभर से ऊपर हो चुका है, लेकिन फैंस के दिल से अभी तक #SidNaaz का खुमार नहीं उतरा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल की। इन दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद है और इनकी दीवानगी सभी के दिलों पर छाई हुई है।

सिद्धार्थ और शहनाज बिग बॉस 13 में नज़र आए थे। सिद्धार्थ टीवी के जाने-माने अभिनेता रहे हैंं। उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट की मूवी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी काम किया। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन इस सीजन में शहनाज ने खूब लोकप्रियता हासिल की। उन्हें न सिर्फ नेम-फेम मिला, बल्कि कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आ रही हैं।

'बिग बॉस 14' में एंट्री कर सकती हैं असली 'गोपी बहू', इस ट्वीट से खुला राज़

शहनाज गिल संग सिद्धार्थ की जोड़ी खूब पसंद की गई। दोनों की नोंकझोंक, एक-दूसरे के साथ मस्ती करना, बातें करना, हंसी-मजाक करना, ये सारी यादें फैंस के जहन में अभी भी ताजा हैं। उन्हें बिग बॉस का बेस्ट कपल कहा जाता है। 

'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ और शहनाज ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे का खूब साथ भी दिया। दोनों आपस में कितना भी लड़-झगड़ लें, लेकिन कोई तीसरा उनके बीच में नहीं आ सकता था। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का स्टैंड लिया।

बिग बॉस 14: TV एक्टर अली गोनी नहीं बनेंगे शो का हिस्सा, खुद बताई वजह

सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस आज भी उनके पुराने वीडियो देखते हैं। घर के अंदर साथ बिताए गए उनके पलों को याद करते हैं। दोनों के फैंस अक्सर ट्विटर पर उन्हें ट्रेंड करते रहते हैं। 

फैंस सिद्धार्थ और शहनाज को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं। यही वजह है कि दोनों का म्यूजिक वीडियो भी आया, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन