1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कहीं हाथ पर टैटू बनवा कर तो कहीं तस्वीरों में... सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को ऐसे सहेज रहे हैं फैंस

कहीं हाथ पर टैटू बनवा कर तो कहीं तस्वीरों में... सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को ऐसे सहेज रहे हैं फैंस

 Published : Sep 06, 2021 11:59 am IST,  Updated : Sep 06, 2021 11:59 am IST

गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। यह खबर कई लोगों के लिए शॉकिंग थी। दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ का निधन हो गया।

Sidharth Shukla- India TV Hindi
कहीं कलाई पर टैटू बनवा कर तो कहीं तस्वीरों में... सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को ऐसे सहेज रहे हैं फैंस Image Source : INSTAGRAM/BOLLYWOODSHAUKEEN

सिद्धार्थ शुक्ला फैंस के बीच एक जाना माना नाम थे। बालिका वधू और दिल से दिल तक जैसे शो में अपनी ऑन-स्क्रीन भूमिकाएं हों या उनकी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया। उन्होंने अपनी मौजूदगी से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने बिग बॉस 13 की जीता और फैंस ने अभिनेता को अपार प्यार दिया है।

गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। यह खबर कई लोगों के लिए शॉकिंग थी। दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ का निधन हो गया। अभिनेता के निधन के कुछ दिनों बाद, उनके फैंस अब उन्हें 'सिडहार्ट्स' कहने लगे हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को अपने अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी। जहां कुछ ने अपनी कलाई पर उनके नाम का टैटू बनवाया, वहीं अन्य ने दिवंगत अभिनेताओं के तस्वीरें बनाई, कई अन्य ने सिद्धार्थ की यादगार तस्वीरों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोशल मीडिया साइट्स पर 'सिद्धार्थ शुक्ला' और 'सिडहार्ट्स' और 'सिडफॉरएवर' के साथ-साथ 'सिडनाज़' जैसे हैशटैग ट्रेंड करते रहे। इनमें से कुछ पोस्ट का नमूना देखें कि कैसे फैंस ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं:

https://twitter.com/SyedasukainaHu3/status/1434281880413786113?ref_src=t...

लंबे समय तक चलने वाले टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। कूपर अस्पताल के प्रवक्ता ने यहां कहा कि अभिनेता को सुबह "मृत अवस्था में लाया गया"।

शुक्ला फिट रहने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने रियलिटी शो, 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' भी जीता था। उन्होंने 'सावधान इंडिया' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को भी होस्ट किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन