1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Cow Boy हैट में सुहाना खान की फोटो हो रही है वायरल, देखिए तस्वीरें

Cow Boy हैट में सुहाना खान की फोटो हो रही है वायरल, देखिए तस्वीरें

 Published : Oct 22, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 10:21 pm IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही काफी सुर्खियों में रहती हैं।

सुहाना खान- India TV Hindi
सुहाना खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुहाना अपनी एक फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियो में है। इस फोटो में सुहाना 'काउ ब्वॉय' वाली हैट पहनी हुई है साथ ही व्हाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आ रही हैं।

बता दें कि सुहाना खान की यह फोटो इंस्टाग्राम पर फैन क्लब ने शेयर किया है। इस फोटो में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में सुहाना व्हाइट टी-शर्ट और जींस में बेहद कैज़ुअल अवतार में नजर आ रही हैं। साथ ही साथ सुहाना ब्लैक काउबॉय हैट पहना हुआ है।

बता दें कि फिलहाल सुहाना खान न्यूयॉर्क में फिल्म प्रोडक्शन के कोर्स की पढाई कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही गौरी ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी बेटी के कॉलेज के पहले दिन की एक वीडियो शेयर की थी जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनके काफी फैन्स ऐसे हैं जो उनके बॉलीवुड डेब्यू का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन