1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा: असल जिंदगी में ऐसा है जेठालाल का परिवार, जानें पत्नी और बच्चों से जुड़ी हर बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: असल जिंदगी में ऐसा है जेठालाल का परिवार, जानें पत्नी और बच्चों से जुड़ी हर बात

 Published : Aug 25, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 12:38 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के परिवार के बारे में आपको बताते हैं।

dilip joshi- India TV Hindi
दिलीप जोशी Image Source : INSTAGRAM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो के हर किरदार ने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली है। शो में जेठालाल और दयाबेन की नोक-झोंक सभी को बहुत पसंद आती थी। यह किरदार घर-घर का हिस्सा बन गए हैं कि इन्हें पब्लिक में भी लोग इनके किरदार के नाम से बुलाते हैं। आइए आज आपको जेठालाल किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के परिवार के बारे में बताते हैं।

दिलीप जोशी की शादी को 20 साल हो चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। उनके दो बच्चे नियति और ऋत्विक भी हैं।

दिलीप जोशी ने बॉलीवुड में फिल्म मैंने प्यार किया से कदम रखा था। वह फिल्म में रामू के किरदार में नजर आए थे। उसके बाद वह कई फिल्मों और सीरियल में सपोर्टिंग रोल करते नजर आए। दिलीप जोशी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से फेम मिला। वह इस सीरियल से ही घर घर में पहचाने जाने लगे हैं। 

सीरियल की बात करें तो लॉकडाउन के बाद से शो में कई बदलाव आ चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। इस किरदार में राकेश बेदी नजर आएंगे। वहीं शो में अंजलि मेहता, रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले नेहा और गुरुचरण सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है। अब सो में अंजलि के किरदार में सुनयना फौजदार और रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में शाहरुख खान के को-स्टार बंलविंदर सुरी नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन