1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका को कभी काम करने के मिलते थे 3 रुपये, जानिए अब कितनी है सैलरी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका को कभी काम करने के मिलते थे 3 रुपये, जानिए अब कितनी है सैलरी

 Published : Aug 11, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 01:49 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक ने 8 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

ghanshyam nayak- India TV Hindi
घनश्याम नायक Image Source : INSTAGRAM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल पिछले 12 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस सीरियल को देखते हुए सभी के चेहरे पर मुस्कान रहती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बना ली है। फिर वो जेठालाल हो या नट्टू काका। नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक 76 साल के हैं। नट्टू काका ने 8 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था।

घनश्याम नायक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने 8 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। मैंने बहुत स्ट्रगल किया। घंटों तक काम करता था तब जाकर 3 रुपये मिलते थे। घर चलाने के लिए पड़ोसियों से मदद लेनी पड़ती थी।  घनश्याम को 63 साल की उम्र में तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल मिला। इस सीरियल के मिलने के बाद उन्हें पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ा। उन्हे असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक को प्रतिदिन के 30 हजार रुपये मिलते हैं। 

नट्टू काका सीरियल्स के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं।घनश्याम नायक तेरे नाम, हम दिल दे चुके सनम, चोरी चोरी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन