1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'छोटी सरदारनी' सीरियल में तरबेज खान के किरदार का हुआ अंत

'छोटी सरदारनी' सीरियल में तरबेज खान के किरदार का हुआ अंत

 Published : Apr 29, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 03:39 pm IST

जहां तरबेज खान एग्जिट होने जा रहे हैं वहीं एक्ट्रेस निम्रत कौर आहलूवालिया मेहर के अपने लोकप्रिय अवतार में 'छोटी सरदारनी' शो पर वापसी कर रही हैं।

tarbez khan- India TV Hindi
 'छोटी सरदारनी' सीरियल में तरबेज खान के किरदार का हुआ अंत Image Source : INSTAGRAM- TARBEZ KHAN

मुंबई: टेलीविजन शो 'छोटी सरदारनी' में अभिनेता तरबेज खान के किरदार का अंत हो गया है। अभिनेता का कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि निमार्ताओं ने उनके किरदार का अंत बिल्कुल सही समय पर किया है क्योंकि वह एक ऐसे शो का हिस्सा बनना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते, जहां उनके किरदार के होने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

अभिनेता ने कहा, "शो में मेरे किरदार छोटा था और मैं खुश हूं कि यह खत्म हो गया है। मैं महज काम में व्यस्त रहने के इरादे से किसी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता।"

तरबेज का कहना है कि उन्हें किसी ऐसी चीज की तलाश है, जिससे उन्हें अपनी अभिनय क्षमता को सुधारने में मदद मिले।

जहां तरबेज खान एग्जिट होने जा रहे हैं वहीं एक्ट्रेस निम्रत कौर आहलूवालिया मेहर के अपने लोकप्रिय अवतार में 'छोटी सरदारनी' शो पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा, "'छोटी सरदारनी' हमेशा मेरे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहेगा, क्योंकि मैंने इसके साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण मुझे काम से छुट्टी लेनी पड़ी और मैं अपने ऑनस्क्रीन परिवार के साथ वापस आकर और फिर से जुड़कर बेहद खुश हूं।"

अभिनेत्री ने कहा कि शो में कुछ चौंकाने वाले मोड़ हैं और यह दर्शकों को बांधे रखेगा।

"मैं दर्शकों और प्रशंसकों की समर्थन बनाए रखने के लिए बहुत आभारी हूं और मैं आश्वस्त कर सकती हूं कि शो में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं।

'छोटी सरदारनी' कलर्स पर प्रसारित होता है।

इनपुट- आईएएनएस

यहां पढ़ें

Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer Out: खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर 

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी नदीम-श्रवण के संगीतकार श्रवण कुमार राठौड़ की कोविड -19 संक्रमण से मौत

क्या शुरू होने वाली है 'मुन्ना भाई 3'? बोमन इरानी का आया जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन