1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तमिल एक्टर इंद्र कुमार की हुई मौत, दोस्त के घर पर लगाई फांसी

तमिल एक्टर इंद्र कुमार की हुई मौत, दोस्त के घर पर लगाई फांसी

 Published : Feb 21, 2021 08:24 am IST,  Updated : Feb 21, 2021 08:24 am IST

बताया जा रहा है कि वो मौत से एक दिन पहले अपने दोस्त के घर मूवी देखने गए थे। उन्होंने वहीं पर सुसाइड कर लिया।

indra kumar indra kumar suicide- India TV Hindi
तमिल एक्टर इंद्र कुमार की हुई मौत Image Source : INSTAGRAM:SAKSHINEWS

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने बीते शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वो मौत से एक दिन पहले अपने दोस्त के घर मूवी देखने गए थे। उन्होंने वहीं पर सुसाइड कर लिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

'केसरी' एक्टर संदीप नाहर ने की खुदकुशी, फेसबुक पर वीडियो शेयर करके वजह भी बताई थी

खबरों की मानें तो इंद्र कुमार श्रीलंका के रहने वाले थे। वो शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा भी है। इंद्र टीवी सीरियल्स में काम कर रहे थे, लेकिन वो नए अवसरों की तलाश में थे। बताया जा रहा है कि वाइफ के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। वो पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से परेशान थे।  

आपको बता दें कि पिछले ही हफ्ते एक्टर संदीप नाहर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 'केसरी' और 'एमएस धोनी' फिल्म में काम किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन