मुंबई: अभिनेत्री तनाज ईरानी कोरोना से संक्रमित हो गईं थी। लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। उन्होंने अपने रिकवरी प्रक्रिया के बारे में फैंस से बताया। उन्होंने कहा, "पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले कुछ दिन वास्तव में खराब रहे, क्योंकि मेरे बदन टूट रहे थे और सिर भी काफी दर्द कर रहा था। मैं अक्सर चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती, लेकिन मैंने अपने विटामिन सी की खुराक के साथ 'हल्दी दूध' और 'काढ़ा' नियमित रूप से जारी रखा। इसने वास्तव में मेरी मदद की।"
Related Stories
अभिनेत्री ने कहा, "मुझे यह भी याद है कि मैं बात करते समय भी लगातार थकावट महसूस करती थी। इसलिए, मैंने अपने मन और शरीर को शांत रखने के लिए प्राणायाम और ध्यान करना शुरू कर दिया था। जबकि मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही थी, लेकिन मेरा स्वाद अभी तक वापस नहीं आया है।"
अभिनेत्री का कहना है कोरोना पॉजिटिव के दौरान रिकवर होने में उनके परिवार और प्रशंसकों के समर्थन का योगदान है।
उन्होंने कहा, "केवल मेरे पति ही थे जिन्हें मुझे देखने, खाना देने और दवाओं के साथ मेरी मदद करने की अनुमति थी। सबसे पहले, मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित थी, खासकर जब वह अस्वस्थ महसूस करने लगे थे। लेकिन शुक्र है कि वह ठीक हैं और कोरोना रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए हैं। सच कहूं तो मैं डर गई थी, लेकिन उनके लगातार सपोर्ट से मुझे बहुत मदद मिली।"