1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. मोना सिंह का 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से 'ब्लैक विडो' तक का सफर

मोना सिंह का 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से 'ब्लैक विडो' तक का सफर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 23, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 01:08 pm IST

 मोना ने कहा, "दोनों शो के बीच सामान्य बात यह है कि दोनों को 119 देशों में एडाप्टेड और जारी किया गया है।"

mona singh- India TV Hindi
मोना सिंह का 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से 'ब्लैक विडो' तक का सफर Image Source : @MONASINGH

मुंबई: मशहूर टीवी अभिनेत्री मोना सिंह ने अपने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से 'ब्लैक विडो' सफर के बारे में बातचीत की। उनका कहना है कि दोनों शो की 'कॉमन' बात यह है कि दोनों शो 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। मोना ने कहा, "दोनों शो के बीच सामान्य बात यह है कि दोनों को 119 देशों में एडाप्टेड और जारी किया गया है।"

उन्होंने कहा, "मैंने जस्सी करने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे अच्छी भूमिकाएं मिलती रहती हैं, जो मुझे चुनौती देती हैं, मैंने थिएटर किया है, मैंने होस्टिंग की है और अब ओ.टी.टी.। मैं पूरी तरह से इस स्थान का आनंद ले रही हूं, और मैं इस तथ्य से भी खुश हूं कि लोग ओटीटी प्लेटफार्मो पर विभिन्न प्रकार के शो और सामग्री देख रहे हैं। यह एक अभिनेता के साथ-साथ एक दर्शक के लिए बहुत संतोषजनक है।"

जब पवित्रा पुनिया पर लगा शादी छिपाने का आरोप

मोना सिंह ने शादी के बाद इस तरह मनाई पहली लोहड़ी, देखे तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन