1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat Upay: साल के आखिरी प्रदोष के दिन करें ये उपाय, भोलेनाथ करेंगे कामनाओं की पूर्ति

Pradosh Vrat Upay: साल के आखिरी प्रदोष के दिन करें ये उपाय, भोलेनाथ करेंगे कामनाओं की पूर्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 16, 2025 09:23 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 09:25 pm IST

Budh Pradosh Upay: 17 दिसंबर को बुध प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। इस दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन के समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं प्रदोष उपायों के बारे में।

प्रदोष व्रत 2025- India TV Hindi
प्रदोष व्रत 2025 Image Source : INDIA TV

Pradosh Upay: 17 दिसंबर 2026, बुधवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन प्रदोष काल यानि संध्या के समय में पूजा अर्चना की जाती है। वहीं बता दें कि बुधवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को बुध प्रदोष के नाम से जाना जाता है। पुराणों में बताया गया है कि त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है- उसके समस्त समस्याओं का हल निकलता है। इसके अलावा प्रदोष के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

- अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिए प्रदोष के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर, शिव मंदिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बीचो-बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए मुद्रा का ध्यान करें।

- अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रदोष के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें।

- अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो प्रदोष के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवजी से प्रार्थना करें। अगर नारियल अर्पित करने के लिए आप प्रदोष काल में, यानि शाम के समय शिव मंदिर जाएं तो और भी श्रेष्ठ होगा।

- अपने दांपत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए प्रदोष के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

- अपनी धन-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए प्रदोष के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मंदिर में दान करें।

- अगर आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, तो प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही भगवान शंकर की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें और गहरी सांस लेते हुए 'ऊँ' शब्द का सस्वर 5 बार उच्चारण करें। देखिये इस प्रकार उच्चारण करना है- ओ...ओ...ओ....ओ......म., यानि ओ... की ध्वनि को लंबा खींचना है और... 'म'अपने आप ही सांस छोड़ते हुए मुंह से निकल जाएगा।

- अपने दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली यानि कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। ..... एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें।

- अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर घी का एक दीपक और तेल का एक दीपक जलाएं। आपको बता दें कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिए होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानि लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं।

- अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिए प्रदोष के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें।

- अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए प्रदोष के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।

- अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो प्रदोष के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें और अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या पर बन रहे हैं कई शुभ योग, इन कामों को करने से पितृ होंगे प्रसन्न, पूर्वज बरसाएंगे आशीर्वाद

Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा 17 या 18 दिसंबर? जान लें सही डेट और मुहूर्त

January Festival 2026: जनवरी में मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक, साल के पहले महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म