प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता एक बार फिर अफ्रीकी महाद्वीप में देखने को मिली। मंगलवार को इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान'(Great Honor Nishan) से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से प्राप्त होने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की तादाद लगभग 28 हो गई है।
यह सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा, "मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से ग्रहण करता हूं। यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है, जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया।" उन्होंने कहा, "विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना, मेरे लिए बहुत गौरव की बात है।"
पीएम मोदी ने इथियोपिया के साथ भविष्य की साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, "आज जब पूरे विश्व की नज़र ग्लोबल साउथ पर है, ऐसे में इथियोपिया की स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्मगौरव की चिरकालीन परंपरा हम सभी के लिए सशक्त प्रेरणा है।" उन्होंने आगे कहा कि हम इथियोपिया के साथ मिलकर ऐसे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो बदलती वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी करे और नई संभावनाओं का निर्माण भी करे।"
जॉर्डन से अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी का राष्ट्रीय महल में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान एक सौहार्दपूर्ण और अनोखा भाव देखने को मिला। एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम अबी अहमद अली ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम मोदी को अपनी गाड़ी से होटल तक ले गए। रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क ले जाने की विशेष पहल की, जो उनके कार्यक्रम में पहले शामिल नहीं था।
ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी जॉर्डन के बाद पहुंचे इथियोपिया, खास अंदाज में PM अबी अहमद अली ने किया स्वागत
संपादक की पसंद