1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में बीमारियों से बचे रहना है तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई इन फूड लिस्ट को डाइट में करें तुरंत बाहर

सर्दियों में बीमारियों से बचे रहना है तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई इन फूड लिस्ट को डाइट में करें तुरंत बाहर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 16, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 11:57 pm IST

जैसे-जैसे तापमान गिरता है हमारी खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। लेकिन ठंडे महीनों में हम जो कुछ भी खाते हैं, ज़रूरी नहीं है कि वह हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद हो। चलिए जानते हैं किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

सर्दियों में इन चीजों का सेवन न करें- India TV Hindi
सर्दियों में इन चीजों का सेवन न करें Image Source : UNSPLASH

सर्दियों में बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। सर्दियों की डाइट को समझदारी से मैनेज करने के लिए, महाराष्ट्र की न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गाडरे ने इंस्टाग्राम पोस्ट में 5 ऐसी चीज़ें बताई हैं जिन्हें इस मौसम में खाने से बचना चाहिए।

सर्दियों में इन चीजों का सेवन न करें:

  • आंवला कैंडी: सर्दियों में मार्केट से खरीदे हुए आंवला कैंडी का सेवन न करें। आंवला कैंडी की जगह आप आंवला का जूस पिएं। कैंडी में चीनी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो सेहत के लिए अच्छी नहीं, जबकि आंवला जूस या ताज़ा आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। 

  • च्यवनप्राश: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग च्यवनप्राश का खूब सेवन करते हैं ।लेकिन च्यवनप्राश सेहत के लिए हानिकारक होता हैं। इसे बनाने के लिए चीनी का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है जो डायबिटीज के मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं है। सब्ज़ी के सूप में च्यवनप्राश से कहीं ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए आप इसकी जगह सूप का सेवन कर सकते हैं 

https://www.instagram.com/p/DSRqWoHkgcc/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

  • ड्राई फ्रूट लड्डू: पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद, ड्राई फ्रूट लड्डू में बहुत ज़्यादा कैलोरी हो सकती है। एक लड्डू में आसानी से लगभग 200 कैलोरी हो सकती है। तो अगर आप फ़ैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लड्डू की जगह मुट्ठी भर मेवे का सेवन ज़्यादा फायदेमंद है। 

  • रेडी-पैकेज्ड सूप: रेडी-पैकेज्ड सूप में बहुत ज़्यादा सोडियम होता है और दूसरे पोषक तत्व बहुत कम होते हैं। अगर, आप सूप पीना चाहते हैं तो घर के बने सूप का सेवन करें। घर के बने सूप में पोषक तत्व ज़्यादा होते हैं औरइसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती यही ।

  • घी का ज़्यादा इस्तेमाल: सर्दियों में लोग थोड़े आलसी हो जाते हैं और एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं। ऐसे में ठंडे महीनों में घी का सेवन कम करना चाहिए। खासकर, लीवर, कोलेस्ट्रॉल या पाचन संबंधी दिक्कतें होने पर तो भूलकर घी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।