1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस एक्सरसाइज़ से स्ट्रेस होता है दूर, तुरंत मिलता है मानसिक सुकून; जानें कब और कैसे करें?

इस एक्सरसाइज़ से स्ट्रेस होता है दूर, तुरंत मिलता है मानसिक सुकून; जानें कब और कैसे करें?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 17, 2025 12:04 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 12:04 am IST

Meditation To Relieve Stress And Anxiety: मेडिटेशन एक ऐसी प्रैक्टिस है जो मेंटल हेल्‍थ को बैलेंस रखती है। चलिए जानते हैं यह स्टेस कम करने में कैसे फायदेमंद है?

मेडिटेशन तनाव कैसे कम करता है- India TV Hindi
मेडिटेशन तनाव कैसे कम करता है Image Source : UNSPLASH

स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल के चलते ज़्यादातर लोग तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं। दिनभर घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां और काम की चिंता तनाव का कारण बनती हैं। स्ट्रेस मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालता है। ऐसे में एक एक्सरसाइज़ है जो आपके दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस से छुटकारा दिलाता है। तनाव और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन बेहतर विकल्प माना जाता है। मेडिटेशन एक्सरसाइज और योग का ही एक रूप हैं। मेडिटेशन फिजिकल और मेंटल हेल्‍थ को बैलेंस करने में बेहद कारगर है। मेडिटेशन करने में एनर्जी और फोकस की कितनी जरूरत होती है। कई बार लोग मेडिटेशन शुरू तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि शुरुआत कैसे करें और मेडिटेशन कितनी देर करना है। अगर आप बिगिनर हैं और मेडिटेशन शुरू करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें-

कैसे करें मेडिटेशन?

  • लंबी गहरी सांस लें: मेडिटेशन शुरू करने से पहले अपनी सांसों पर ध्यान दें। इसे करते समय लंबी गहरी सांसे लेने से स्ट्रेस नेचुरली दूर होता है। शांत बैठ कर लंबी गहरी सांस लें और उन पर ध्यान लगाएं।

  • शांत वातावरण है ज़रूरी: मेडिटेशन करने के लिए ऐसी जगह चुनें जो एकदम शांत हो। कोशिश करें आसपास कोई शोर-शराबा ना होवरना मेडिटेट करते हुए आपका मन और दिमाग भटक सकता है।

  • कंफर्ट का रखें ध्यान: मेडिटेशन करते समय आप आरामदायक कपड़े पहनें, इससे आप पूरी तरह से कंफर्टेबल होंगे। मेडिटेशन करते हुए कंफर्टेबल पोजीशन में बैठें और केवल आरामदायक कपड़े पहने।

  • एकाग्र होना है ज़रूरी: मेडिटेशन करते समय सबसे ज़रूरी है कि ध्यान न भंग हो और आप एकाग्र होकर मंत्रो उच्चारण कर सकें।

मेडिटेशन के फायदे

मेडिटेशन करने के लिए एक तय समय निर्धारित करें। यह आसान दिमाग के तनाव को कम करता है और शरीर को आराम पहुंचाने में आपकी मदद करता है। मेडिटेशन करने से सोच में भी पॉज़िटिव बदलाव आता है। मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और बेहतर नींद आती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल