1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गौहर खान ने शेयर की निकाह की तस्वीरें, कहा- कुबूल है जैद दरबार

गौहर खान ने शेयर की निकाह की तस्वीरें, कहा- कुबूल है जैद दरबार

 Published : Dec 25, 2020 04:50 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 04:50 pm IST

गौहर खान ने पति जैद दरबार संग निकाह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है- कुबूल है जैद दरबार।

gauahar khan, zaid darbar- India TV Hindi
गौहर खान ने शेयर की निकाह की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM- GAUAHAR KHAN

मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने आज जैद दरबार संग निकाह कर लिया। गौहर और जैद एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे और आज आखिर दोनों ने एक  हाथ थाम लिया है। गौहर खान और जैद की शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं और अब एक्ट्रेस ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। 3 खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए गौहर ने लिखा है- कुबूल है जैद दरबार।

बता दें कि गौहर ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी रचाई है, जो कि एक कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। वह जाने-माने संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

PHOTOS: गौहर खान और जैद दरबार की प्री-वेडिंग सेरेमनी के बेस्ट मोमेंट देखिए

गौहर खान की बहन निगार खान भी व्हाइट कलर और गोल्डन कलर के आउटफिट में निकाह में शामिल हुईं। इससे पहले मॉडल-अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की रस्म की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था- "मेहंदी की रात आयी! मेरी जान, मेरे भाई असद खान को इस बेहद प्यारे से तोहफे के लिए शुक्रिया, जिसे मैंने पहन रखा है। चार साल पहले उसने मुझे यह तोहफा दिया था। तुम शादी में तो नहीं आ पा रहे हो, लेकिन तुम्हारा प्यार मेरे साथ है। मेरे इस खास दिन पर तुम्हारी भेजी हुई दुआ को पहनना बहुत स्पेशल है। यह आपके लिए है असा भाई।"

PHOTOS: गौहर खान-जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी की नई तस्वीरें आईं सामने, बेहद खूबसूरत लगी होने वाली दुल्हन

गौहर तस्वीरों में जरीदार येलो कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने सोने की चुड़ियों और बेहद कम मेकअप के साथ कंप्लीट किया था और साथ में सिर को जरी के दुपट्टे से भी ढंक रखा था।

गौहर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो भी शेयर की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन