1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता फेम दयाबेन ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

तारक मेहता फेम दयाबेन ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

 Published : Jun 15, 2021 09:32 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 09:32 am IST

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दयाबेन का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

disha vakani - India TV Hindi
एक्ट्रेस दिशा वकानी  Image Source : INSTAGRAM/DISHAVAKANIOFFCAL

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का  किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को लोग उनके रोल के लिए खूब पसंद करते हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दिशा दर्शकों को हंसाती-गुदगुदाती रही हैं, लेकिन वे पिछले कुछ समय से शो का हिस्सा नहीं हैं। फैंस फिर से उन्हें शो में देखने के लिए बेसब्र हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाने 'दरिया किनारे एक बंगलो' में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।   

Indian Idol 12: सोनू कक्कड़ ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना, यूजर्स बोले-माइक को म्यूट...

वीडियो में एक्ट्रेस कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें पहली बार डांस करते हुए देखा गया है। उन्हें शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अक्सर गरबा करते हुए देखा गया है, लेकिन वे इस वीडियो में एक अलग तरह का डांस करती नजर आ रही हैं। वे मछुआरों वाला नाच करती दिख रही हैं। गाने 'दरिया किनारे एक बंगलो' में उनका डांस फैंस को काफी भा रहा हैं। 

बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

दिशा वकानी वीडियो में ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए डांस कर रही हैं। वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-, 'दयाबेन को कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा था,' वहीं एक दूसरा फैन मजाक में जेठालाल से उनकी शिकायत करने की बात कह रहा है। बता दें, दिशा वकानी ने निजी कारणों के चलते शो से दूरी बना ली थी, तब से वे शो में नजर नहीं आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा ने प्रेग्नेंसी के चलते शो से अवकाश लिया था। 

पढ़ें एंटरटेनमेंट से जुड़ी अन्य खबरें- 

Dabboo Ratnani Calendar 2021: तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने किया डेब्यू, इन हस्तियों का भी नजर आया लुक

ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप को लेकर बोलीं आशा नेगी - करना पड़ा था यूजर्स के भद्दे कमेंट्स का सामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन