1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम तरला जोशी का हुआ निधन, निया शर्मा ने कहा- 'बड़ी बीजी, आपकी बहुत याद आएगी'

'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम तरला जोशी का हुआ निधन, निया शर्मा ने कहा- 'बड़ी बीजी, आपकी बहुत याद आएगी'

 Published : Jun 07, 2021 10:23 am IST,  Updated : Jun 07, 2021 10:23 am IST

तरला जोशी ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल में बड़ी बीजी का रोल निभाया था। इस शो में निया शर्मा अहम भूमिका में थीं।

तरला जोशी के निधन पर निया शर्मा ने जताया दुख- India TV Hindi
तरला जोशी के निधन पर निया शर्मा ने जताया दुख Image Source : INSTAGRAM

'एक हजारों में मेरी बहना है' टीवी सीरियल की एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन हो गया है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई शोज में काम किया था। एक्ट्रेस निया शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज भी शेयर की हैं। 

निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' में क्रिस्टल डिसूजा के साथ अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, तरला ने बड़ी बीजी का किरदार निभाया था। इस शो को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। 

तरला जोशी के निधन पर निया शर्मा ने जताया दुख
Image Source : INSTAGRAM तरला जोशी के निधन पर निया शर्मा ने जताया दुख

बाहर लगी है कोरोना से सख्ती तो इस तरह घर पर ही क्लब ले आईं निया शर्मा

निया शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर तरला जोशी के साथ फोटो शेयर की और दिल वाला इमोजी बनाते हुए कैप्शन में लिखा- 'RIP बड़ी बीजी, आपकी बहुत याद आएगी। आप हमेशा मेरी बड़ी बीजी रहेंगी।' 

तरला जोशी के निधन पर निया शर्मा ने जताया दुख
Image Source : INSTAGRAM तरला जोशी के निधन पर निया शर्मा ने जताया दुख

बता दें कि तरला जोशी ने 'बंदिनी' और 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में भी काम किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन