आज सुबह भारतीय विमानों ने सुबह 3:30 बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर 1000 किलोग्राम के बम गिराए गए हैं। सुबह साढ़े तीन बजे मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने एलओसी के पार एक बड़े आतंकी अड्डे पर बमबारी की और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया। जिसके बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सलमान खान, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन सहित कई कलाकारों ने भारतीय वायु सेना की तारीफ की। इसके बाद टीवी के कलाकारों ने भी ट्वीट कर भारतीय वायु सेना को सैल्यूट किया।
Related Stories
टेलिविजन एक्टर करणवीर बोहरा ने ट्वीट किया- हमने जैश के बालकोट में बमबारी कर उसे नष्ट कर दिया है। अब बाल उनके कोट में है। #BharatmatakiJai
वहीं फिल्म उरी से बॉलीवुड में कदम रख चुके मोहित रैना ने जय हिंद कहा।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने शत शत नमन कर भारतीय वायुसेना को बधाई दी।
हर्षद चोपड़ा ने लिखा- भारतीय वायुसेना और उनके पायलट को सर्जिकल एयर स्ट्राइक करने के लिए सलाम किया।
अभिनेता अक्षय कुमार ने राहत की सांस ली है। उन्होंने ट्वीट करके इंडियन एयर फोर्स पर गर्व जताया है। अक्षय ट्विटर पर लिखते हैं- इंडियन एयर फोर्स पर गर्व है। फाइटर्स ने आतंकी कैंप्स को तबाह कर दिया। अंदर घुस के मारो। अब और चुप नहीं रहना। #IndiaStrikesBack
Also Read:
अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और रवीना टंडन समेत इन सितारों ने ऐसे किया इंडियन एयर फोर्स को सैल्यूट